,

Muzaffarnagar: सोते हुए किसान की गला काटकर निर्मम हत्या, घर के भीतर ही मिला खून से लथपथ शव

Muzaffarnagar

Report: Anuj Saini

Muzaffarnagar उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के भोपा थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह एक खौफनाक वारदात से हड़कंप मच गया। मोरना कस्बे में 60 वर्षीय एक दलित किसान की उनके ही घर के भीतर गला काटकर हत्या कर दी गई। दिन निकलते ही हुई इस वारदात ने कानून-व्यवस्था और सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

नींद से जागे परिजनों के उड़े होश

Muzaffarnagar मृतक की पहचान मोरना निवासी राम प्रसाद (60 वर्ष) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, राम प्रसाद रात करीब 2:00 बजे पानी पीकर अपनी चारपाई पर सोने गए थे। उनकी पत्नी ने बताया कि वह भी दवा खाकर सो गई थीं। सुबह जब परिवार के अन्य सदस्यों की आंख खुली, तो कमरे का नजारा देखकर उनकी चीख निकल गई। राम प्रसाद का शव चारपाई के नीचे जमीन पर खून से लथपथ पड़ा था और उनकी गर्दन पर धारदार हथियार के गहरे निशान थे।

फॉरेंसिक टीम और पुलिस ने खंगाला घटनास्थल

Muzaffarnagar वारदात की सूचना मिलते ही एसपी ग्रामीण भारी पुलिस बल और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स के साथ मौके पर पहुँचे। पुलिस ने चप्पे-चप्पे की बारीकी से जांच की और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। खोजी कुत्तों (Dog Squad) की भी मदद ली गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया है। गांव में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

शक की सुई घर के भीतर: पुलिस का दावा

Muzaffarnagar फिलहाल हत्या के स्पष्ट कारणों का खुलासा नहीं हो सका है, लेकिन प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस का संदेह गहरा गया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, प्रथम दृष्टया शक की सुई परिवार या किसी नजदीकी व्यक्ति की ओर ही घूम रही है, क्योंकि घर में बाहरी व्यक्ति के जबरन प्रवेश के निशान स्पष्ट नहीं हैं। आलाधिकारियों का कहना है कि संदिग्धों से पूछताछ जारी है और जल्द ही इस हत्याकांड का खुलासा कर आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

Read this: Jamtara लोकतांत्रिक कर्तव्य: मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कतार में लगकर किया मतदान, विकास के नाम पर मांगा समर्थन

Kanipla Visit CM Saini : बच्चों की कल्पना में दिखता है विकसित भारत का भविष्य

रिपोर्ट- अंकुर कपूर Kanipla Visit CM Saini : कुरुक्षेत्र। हरियाणा के मुख्यमंत्री…

Ramdevra News : CM भजनलाल शर्मा ने बाबा रामदेव मंदिर में किए दर्शन, बस स्टैंड से की पदयात्रा

रिपोर्ट- सुमन Ramdevra News : जैसलमेर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार,…

Haldwani Fire : भोलेनाथ गार्डन में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, लाखों के नुकसान की आशंका

रिपोर्टर : दीपक अधिकारी Haldwani Fire : हल्द्वानी। उत्तराखंड के हल्द्वानी में…

Sarkhor Overbridge Pendra : सरखोर ओवरब्रिज बदहाल, गड्ढों से आए दिन हो रहे हादसे, जिम्मेदारों की आंखें बंद

संवाददाता:- प्रयास कैवर्त Sarkhor Overbridge Pendra : पेंड्रा, पेंड्रा-बिलासपुर मुख्य मार्ग पर…

Yogi Janta Darshan: कब्जामुक्त कराएं जमीन, दबंगों को सिखाएं कानूनी सबक: सीएम योगी

Report: Vandna Rawat Yogi Janta Darshan बारिश के बावजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…