Chhatarpur: माँ और बहन जिंदा, बेटे ने कर दिया ‘अंतिम संस्कार’; सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Chhatarpur

Report by: Imran Khan, Edit by: Priyanshi Soni

Chhatarpur: छतरपुर के बमीठा थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें बेटे ने अपनी ही जिंदा मां और बहन को सोशल मीडिया पर मृत घोषित कर दिया। इतना ही नहीं, मां के जीवित रहते हुए मुंडन भी करवा दिया।

Chhatarpur: मामला घूरा गांव का

घूरा गांव की रहने वाली पुष्पा शिवहरे ने थाने में लिखित शिकायत दी कि उनका बेटा भरत शिवहरे जमीन के बंटवारे को लेकर लंबे समय से उन्हें प्रताड़ित कर रहा था। जब उन्होंने इस बारे में अपनी बेटी सोनम को बताया, तो बेटा गुस्से में आ गया।

Chhatarpur

Chhatarpur: बेटे की चौंकाने वाली हरकत

भरत शिवहरे, जो बमीठा थाने के सामने राधा रानी रेस्टोरेंट चलाते हैं, ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट raaj@shivhare पर मां और बहन की तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा, “भगवान मेरी मां और बहन की आत्मा को शांति दे।”पोस्ट देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। जिंदा मां को अपनी ही मौत की खबर सुननी पड़ी, जिससे परिवार और गांव में सनसनी फैल गई।

Chhatarpur: पुलिस में शिकायत और कार्रवाई

लगातार फोन कॉल और तानों से परेशान होकर पुष्पा शिवहरे बमीठा थाने पहुंचीं और बेटे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुष्पा शिवहरे, मां:
“मेरे बेटे ने मुझे और मेरी बेटी को मृत घोषित कर दिया। यह बेहद दर्दनाक है। मैं न्याय चाहती हूँ।”

आशुतोष श्रोतिय, टीआई बमीठा थाना:
“पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच पूरी होने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।”

read also: Gwalior: AI समिट में हंगामा, दो यूथ कांग्रेसियों को दिल्ली पुलिस ने ग्वालियर से हिरासत में लिया