,

Singrauli: बेटे के वियोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, 50 फीट ऊंचे बिजली टावर पर चढ़ी बेबस माँ

Singrauli

Report: Suresh kumar

Singrauli जिले के सरई थाना क्षेत्र अंतर्गत इटमा गाँव में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक 50 वर्षीय महिला अपने बेटे को जेल से छुड़ाने की मांग को लेकर हाई वोल्टेज बिजली के टावर पर चढ़ गई। करीब 50 फीट की ऊंचाई पर महिला को देख ग्रामीणों के हाथ-पांव फूल गए। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुँची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

हत्या के आरोपी बेटे की जमानत न होने से थी परेशान

Singrauli जानकारी के अनुसार, इटमा निवासी बबली साकेत (50 वर्ष) का बेटा हत्या के एक मामले में आरोपी है और पिछले काफी समय से पचौर जेल में बंद है। परिजनों और ग्रामीणों का कहना है कि महिला पिछले तीन महीनों से अपने बेटे की जमानत के लिए लगातार प्रयास कर रही थी, लेकिन कानूनी अड़चनों के कारण उसे सफलता नहीं मिल रही थी। बेटे से दूर रहने के गम और जमानत न मिल पाने के कारण महिला गहरे मानसिक तनाव में चली गई थी।

चुन्नैया नदी के पास ‘हाई वोल्टेज’ प्रदर्शन

Singrauli महिला रविवार को अचानक सरई क्षेत्र के चुन्नैया नदी के पास स्थित बिजली के बड़े टावर पर चढ़ने लगी। उसे ऊपर चढ़ता देख चीख-पुकार मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि महिला ऊपर से चिल्ला रही थी कि जब तक उसके बेटे को छोड़ा नहीं जाता, वह नीचे नहीं उतरेगी। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए तुरंत बिजली विभाग को सूचित कर लाइन कटवाई गई ताकि किसी भी अप्रिय घटना को टाला जा सके।

प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर तैनात

Singrauli घटनास्थल पर सरई थाना पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारी मौजूद हैं। पुलिस लगातार महिला को समझा-बुझाकर नीचे उतारने का प्रयास कर रही है। प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से टावर के चारों ओर जाल बिछाने और गद्दे लगाने की तैयारी की है। स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि महिला की मानसिक स्थिति को देखते हुए बेहद सावधानी से कदम उठाए जा रहे हैं ताकि उसे सुरक्षित नीचे लाया जा सके।

Read this: Andhra Pradesh : तिरुपति बालाजी में बड़ा हादसा: दर्शन की कतार में खड़ी महिला श्रद्धालु को सांप ने डसा, मची अफरा-तफरी

Kanipla Visit CM Saini : बच्चों की कल्पना में दिखता है विकसित भारत का भविष्य

रिपोर्ट- अंकुर कपूर Kanipla Visit CM Saini : कुरुक्षेत्र। हरियाणा के मुख्यमंत्री…

Ramdevra News : CM भजनलाल शर्मा ने बाबा रामदेव मंदिर में किए दर्शन, बस स्टैंड से की पदयात्रा

रिपोर्ट- सुमन Ramdevra News : जैसलमेर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार,…

Haldwani Fire : भोलेनाथ गार्डन में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, लाखों के नुकसान की आशंका

रिपोर्टर : दीपक अधिकारी Haldwani Fire : हल्द्वानी। उत्तराखंड के हल्द्वानी में…

Sarkhor Overbridge Pendra : सरखोर ओवरब्रिज बदहाल, गड्ढों से आए दिन हो रहे हादसे, जिम्मेदारों की आंखें बंद

संवाददाता:- प्रयास कैवर्त Sarkhor Overbridge Pendra : पेंड्रा, पेंड्रा-बिलासपुर मुख्य मार्ग पर…

Yogi Janta Darshan: कब्जामुक्त कराएं जमीन, दबंगों को सिखाएं कानूनी सबक: सीएम योगी

Report: Vandna Rawat Yogi Janta Darshan बारिश के बावजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…