,

पीएम मोदी और यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की के बीच गर्मजोशी भरी मुलाकात, तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल, देखें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पोलैंड के बाद आज यानी 23 अगस्त को यूक्रेन की राजधानी कीव पहुंचे। जहां उनका जोरदार स्वागत हुआ। भारतीय समुदाय के लोगों ने पीएम मोदी को देखकर भारत माता की जय का उदघोष किया। पीएम मोदी अपने पोलैंड दौरे के दौरान रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर कहा था, “किसी भी संकट में निर्दोष लोगों की जान जाना समूची मानवता के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन गई है। हम शांति एवं स्थिरता शीघ्र बहाल करने के लिए वार्ता और कूटनीति का समर्थन करते हैं।” उन्होंने आगे कहा, “इसके लिए भारत, अपने मित्र देशों के साथ हर संभव सहायता देने को तैयार है।” वहीं अब पीएम मोदी और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की की मुलाकात की तस्वीरे सामने आई हैं। जिनमें दोनों नेताओं को बड़े ही गर्मजोशी से मिलते हुए देखा जा रहा है।

पीएम मोदी और जेलेंस्की की गर्मजोशी से मिलते हुए तस्वीरों में साफ तौर पर देखा जा सकता है।

दूसरे तस्वीर में आप पीएम मोदी को जेलेंस्की के कंधे पर हाथ रखते हुए देखे सकते हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे तस्वीरों में दोनों नेताओं को वॉक करते-करते कुछ बात करते हुए भी देखा जा सकता है।

इसके अलावा यूक्रेन दौरे पर गए पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, “कीव में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। बापू के आदर्श सार्वभौमिक हैं और लाखों लोगों को आशा देते हैं। हम सभी मानवता के लिए उनके दिखाए रास्ते पर चल सकते हैं।”

प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत के लिए तैयार हैं छात्र

यूक्रेन में पीएम मोदी का स्वागत करने के लिए भारतीय छात्र भी तैयार थे। एक इंडियन स्टूडेंट ने पीएम मोदी के यूक्रेन दौरे को लेकर कहा, “हम पीएम मोदी के यहां आगमन को लेकर उत्साहित हैं। भारत सरकार ऑपरेशन गंगा के समय से ही यहां भारतीय छात्रों की मदद कर रही है। हम पीएम मोदी से मिलने के लिए काफी उत्साहित हैं। यहां हमें उन्हें देखने का अवसर मिलेगा और यदि संभव हो तो उनसे बात करने का भी।” बता दें कि यूक्रेन-रूस के भयानक युद्ध के दौरान ऑपरेशन गंगा के जरिए युद्ध क्षेत्र से भारतीय छात्रों को सरकार ने निकालने का काम किया था। जिसका छात्र ने जिक्र किया।

लाखों रूपए खर्च करके रोजगार की तलाश में गए थे विदेश, अमेरिका ने वापिस भेजा

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. जहरीली शराब से मौतों…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. छत्तीसगढ़ के जिलों में 2…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. जहरीली शराब से मौतों…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 का दिन मेष से लेकर…

UP Cabinet Meeting: चार लिंक एक्सप्रेसवे से लेकर कैशलेस इलाज तक बड़े फैसले

Report: Vandna Rawat UP Cabinet Meeting उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

लूला की जीत से नाराज Donald Trump? ब्राजील चुनाव को बताया धांधली

Donald Trump: ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों को लेकर राजनीतिक विवाद…