,

विहिप व बजरंग दल ने गोवंश से भरे वाहन को पकड़ा

- Advertisement -
Ad imageAd image

बड़वाह: विहिप.बजरंग दल के कार्यकर्ताओ ने गोवंश से भरे वाहन को पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द किया। सभी गोवंशो को खातेगांव से महाराष्ट्र के बुचडखाने में वध के लिए ले जाया जा रहा था।वाहन रोकने के दौरान चालक तो मौके से फरार हो गया।लेकिन वाहन में बैठे तीन लोगो को कार्यकर्ताओ ने पकड़ लिया।चालक सहित तीनो वाहन सवार के खिलाफ बड़वाह पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर न्यायालय प्रस्तुत किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को बजरंग दल कार्यकर्ता मुख्य चौराहे पर मौजूद थे। इसी दौरान पिकअप वाहन एमपी04जीए6876 को रोका।वाहन रोकते ही चालक अचानक भाग गया। शक होने पर कार्यकर्ताओ ने जैसे ही पिकअप वाहन से तिरपाल हटाई वैसे ही उसमे भरे 5 गोवंश (बछड़े) नजर आए। इस दौरान कार्यकर्ता गोवंश भरे वाहन सहित उसमें सवार तीनों आरोपी जितेन्द्र पिता रमेश बारेला, टीकाराम पिता मयाराम बारेला, झबरसिंह पिता टिकाराम बारेला तीनों निवासी खातेगांव क्षेत्र को बड़वाह पुलिस थाने ले कर आए। यहाँ पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गोवंश अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को बड़वाह न्यायालय प्रस्तुत किया।यहाँ से उन्हें काटकूट फाटे स्थित उपजेल भेज दिया गया है।जबकि गोवंश को बजरंग दल के कार्यकर्ताओ ने गौशाला में रखा है।इस कार्यवाही के बजरंग दल के कार्यकर्ताओं में सन्नी कुवादे, देशा मेराना,संतोष कैथवास,भगवान बड़सरे आदि का सहयोग रहा।

बड़वानी पुलिस ने को पकड़ी थी गौवंश से भरी पिक अप

15 दिंसबर 2024: धार जिले के गंधवानी में पुलिस ने देर रात एक पिक-अप से आठ बछड़े बरामद किए थे। जैसे पुलिस के आने की भनक मिली पिक-अप का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मालहेरा गांव के पास पिक-अप को रोका था। ये गांव गंधवानी से लगभग पांच किलोमीटर दूर है। पुलिस के आने से पहले ही ड्राइवर गाड़ी छोड़कर भाग गया निकला। ग्रामीणों ने ड्राईवर की पहचान मुन्ना सिंह कनाश के रूप में की थी। वह पास के कोटा चमेलीपुरा गांव का रहने वाला है।

Abhyudaya 2026 : फेक नहीं नेक न्यूज की आदत डालें पत्रकार, सीएम डॉ. मोहन यादव ने बताई मीडिया की भूमिका

Abhyudaya 2026 : भोपाल में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय

Mohan Yadav Abhyudaya: ‘फेक नहीं, नेक न्यूज की आदत डालें’, CM मोहन यादव ने अभ्युदय-2026 का किया शुभारंभ

Mohan Yadav Abhyudaya माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में मंगलवार

Kurukshetra UGC Rollback Protest: स्वर्ण समाज की प्रेस वार्ता, कल कुरुक्षेत्र पहुंचेगी यूजीसी रोलबैक पदयात्रा

रिपोर्टर: गुरदीप सिंह गुर्जाल Kurukshetra UGC Rollback Protest : कुरुक्षेत्र। UGC फ़ैसला

Mahendragarh Police Encounter: मोस्ट वांटेड बदमाश से पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Mahendragarh Police Encounter : नारनौल। महेंद्रगढ़ जिले में मंगलवार

Kavya Maran से शादी करेंगे अनिरुद्ध रविचंदर? तारीख और वेन्यू को लेकर सामने आई बड़ी जानकारी

Kavya Maran: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित म्यूजिक कंपोजर और सिंगर अनिरुद्ध

Bhopal: डिजिटल युग में सुरक्षित और जागरूक उपभोक्ता ही सशक्त उपभोक्ता

Bhopal: डिजिटल बाजार ने खरीदारी और भुगतान को जितना आसान बनाया है,