,

अब तो हद हो गई सिल्वर के इंतजार की, आज नहीं 16 अगस्त को आएगा विनेश फोगाट को लेकर फैसला

- Advertisement -
Ad imageAd image
VINESH_FOGAT

भारतीय ओलंपिक संघ ने इसकी पुष्टि कर दी है कि विनेश फोगाट मामले में फैसला टल चुका है। खेल पंचाट अब आज की जगह 16 अगस्त को रात साढ़े नौ बजे फैसला सुनाएगा। खेल पंचाट को यह फैसला करना है कि विनेश फोगाट को रजत पदक दिया जाएगा या नहीं। इस पर पहले ही सुनवाई पूरी हो चुकी है। पहले फैसला 10 अगस्त को आना था। फिर इसे टालकर 13 अगस्त को कर दिया गया था। अब 16 अगस्त को रात साढ़े नौ बजे फैसला आ सकता है।

विनेश फोगाट का वजन 50 किलोग्राम से थोड़ा अधिक करीब 100 ग्राम अधिक होने के कारण पेरिस ओलंपिक फाइनल से पहले अयोग्य घोषित कर दिया गया थ। इस घटना के बाद विनेश ने कुश्ती से संन्यास की घोषणा की थी। वह सेमीफाइनल में क्यूबा की युसनेलिस गुजमान लोपेज को 5-0 से हराकर फाइनल मैच तक पहुंची थीं। जिसमें वो संयुक्त राज्य अमेरिका की सारा एन हिल्डेब्रांट का सामना करने के लिए तैयार थीं, लेकिन वजन सीमा के उल्लंघन के लिए अयोग्य घोषित कर दिया गया था। इससे पहले टूर्नामेंट में, फोगट ने राउंड ऑफ 16 में जापान के टोक्यो ओलंपिक की चैंपियन युई सुसाकी को हराकर महत्वपूर्ण जीत हासिल की थी।

ओलंपिक में महिलाओं के 50 किग्रा फाइनल से पहले अयोग्य करार दिए जाने के बाद, फोगाट ने सीएएस से उन्हें रजत पदक देने का अनुरोध किया था। न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए, विनेश के वकील विदुष्पत ने कहा, ‘सुनवाई नौ अगस्त को हुई थी। विनेश का प्रतिनिधित्व चार वकीलों ने किया। वह इस मामले में आवेदक है तथा यूनाईटेड विश्व कुश्ती (यूडब्ल्यूडब्ल्यू) और अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने इसमें हिस्सा लिया है तथा भारतीय ओलंपिक संघ इसमें रुचि रखता है। हमें उम्मीद है कि फैसला विनेश के पक्ष में आएगा। वह एक चैंपियन हैं चाहे सीएएस का फैसला कुछ भी हो और विनेश का सम्मान किया जाना चाहिए।’

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. पन्ना-सतना-रीवा में भारी बारिश

सायोनी घोष ने PM Modi से की पहली मुलाकात, सोशल मीडिया किया पोस्ट

PM Modi: तृणमूल कांग्रेस से अलग होकर नए राजनीतिक गुट का हिस्सा

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें 1. गरियाबंद में कमरभर

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. पन्ना-सतना-रीवा में भारी बारिश

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: शनिवार, 8 अगस्त 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से कई राशियों

CPR Saves Life: इंदौर में पुलिसकर्मियों की तत्परता से बची छात्र की जान, समय पर दिया CPR

CPR Saves Life इंदौर के राऊ-राजेंद्र नगर क्षेत्र में पुलिसकर्मियों की त्वरित

RPF Jawan Assault: रेलवे कर्मचारी और आरपीएफ जवान पर मारपीट का आरोप, घटना का वीडियो वायरल

रिपोर्टर: निज़ाम अली RPF Jawan Assault पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक