Report by: Indrapal Singh
Vikasnagar Police Action: विकासनगर में कोतवाली पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने और नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई के लिए देर रात सघन चेकिंग अभियान चलाया। “ऑपरेशन प्रहार” के तहत हुई इस कार्रवाई में पुलिस ने कई वाहनों और संदिग्धों के खिलाफ सख्त कदम उठाए।
Vikasnagar Police Action: यातायात नियमों की अनदेखी पड़ी भारी
इस अभियान के दौरान पुलिस ने कुल 5 वाहनों को सीज किया, जबकि 10 अन्य वाहनों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालान किया गया। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए तत्काल कार्रवाई की।
Vikasnagar Police Action: ध्वनि प्रदूषण फैलाने वालों पर शिकंजा

चेकिंग के दौरान एक निजी वाहन (UK 07 FB 3001) पर अवैध रूप से हूटर लगा पाया गया, जिसे तुरंत जब्त कर वाहन को सीज कर दिया गया। इसके अलावा 4 दुपहिया वाहनों को भी सीज किया गया, जिनमें नियमों के खिलाफ मॉडिफाइड साइलेंसर लगाए गए थे।
Vikasnagar Police Action: देर रात घूमने वालों पर कार्रवाई
अभियान के दौरान बेवजह देर रात घूम रहे संदिग्ध लोगों पर भी पुलिस ने कार्रवाई की। दो व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस अधिनियम के तहत जुर्माना वसूला गया।
Vikasnagar Police Action: पुलिस ने दी सख्त चेतावनी
देहरादून जिले में चल रहे इस अभियान का उद्देश्य अपराध की रोकथाम और सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करना है। पुलिस ने साफ किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और आने वाले दिनों में अभियान और कड़ा किया जाएगा।
read also: Bhopal School Closed: भीषण गर्मी के चलते भोपाल में स्कूल बंद, जारी हुआ आदेश





