,

Vijay Hazare Trophy: 24 दिसंबर से होगा आगाज, रोहित शर्मा और विराट कोहली मैदान में दिखेंगे

Vijay Hazare Trophy

Vijay Hazare Trophy: भारत के सबसे बड़े घरेलू वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 का आगाज 24 दिसंबर से होने जा रहा है। इस बार टूर्नामेंट खास रहने वाला है, क्योंकि इसमें टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली खेलते नजर आएंगे।

रोहित शर्मा जहां मुंबई की ओर से मैदान में उतरेंगे, वहीं विराट कोहली दिल्ली टीम का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं। टूर्नामेंट में एलीट ग्रुप, प्लेट ग्रुप और नॉकआउट मुकाबले शामिल होंगे, जो देशभर के न्यूट्रल वेन्यू पर खेले जाएंगे। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 18 जनवरी को आयोजित किया जाएगा।

Vijay Hazare Trophy: सुबह 9 बजे शुरू होंगे मुकाबले

विजय हजारे ट्रॉफी के सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार सुबह 9 बजे शुरू होंगे, जबकि टॉस सुबह 8:30 बजे होगा। 24 दिसंबर को दिल्ली और आंध्रा के बीच मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं मुंबई और सिक्किम की टीमें जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आमने-सामने होंगी।

Vijay Hazare Trophy: कब और कहां देखें लाइव मुकाबले

विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में कुल 119 मैच खेले जाएंगे, हालांकि सभी मुकाबलों का लाइव प्रसारण नहीं होगा। टूर्नामेंट के चुनिंदा मैचों का लाइव प्रसारण टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर किया जाएगा। वहीं, चुनिंदा मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप पर देखी जा सकेगी।

झारखंड की टीम का हालिया प्रदर्शन

विजय हजारे ट्रॉफी से पहले घरेलू टी20 टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी खेली गई थी, जिसमें झारखंड की टीम ने खिताब अपने नाम किया था। ईशान किशन की कप्तानी में झारखंड ने शानदार प्रदर्शन किया। अब ईशान किशन को विजय हजारे ट्रॉफी के लिए भी झारखंड टीम का कप्तान बनाया गया है।

यह खबर भी पढ़ें: Sqaud Announcement: T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया का ऐलान, सूर्यकुमार यादव संभालेंगे कप्तानी

Gorakhpur News: गोरखपुर में भाजपा की समीक्षा बैठक शुरू, मिशन 2027 की तैयारियों पर हो रहा मंथन

रिपोर्टर: अरुण कुमार Gorakhpur News उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2027…

भारत-न्यूजीलैंड के बीच 2 ODI कब होगा? जानें मैच की तारीख, समय और वेन्यू

2 ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का रोमांच शुरू…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की टॉप 10 खबरें 1. महादेव सट्टा ऐप…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की आज की टॉप 10 खबरें 1. भोपाल में…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 5 अक्टूबर 2026, सोमवार का दिन सभी 12 राशियों…

Political Debate : डिबेट की चुनौती पर तकरार, राहुल-शाह में आर-पार !

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Political Debate नई दिल्ली, देश की राजनीति में अब…

Ayodhya Deepotsav: अयोध्या दीपोत्सव में बनेगा नया रिकॉर्ड, राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजाए जाएंगे 30 लाख दीप

Ayodhya Deepotsav: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में रामनगरी में आयोजित होने…