,

योगी की फोटो पर मीट खाने का वीडियो वायरल, आरोपी फिरोज पर FIR

Video of Yogi eating meat on photo goes viral, FIR against accused Firoz

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की एक अखबार में छपी फोटो पर बिरयानी खाते और एक मीट का टुकड़ा फोटो को खिलाते हुए एक शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है। ये आपत्तिजनक वीडियो फिरोज खान नाम के वॉट्सएप स्टेटस पर लगाया गया है। वीडियो को देखकर भाजपा युवा मोर्चा की और से थाना सिविल लाइंस में शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा है कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए टीमें लगा दी गई हैं।

शिकायत करता भाजपा युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष ने बताया कि उन्हें किसी ने एक वीडियो भेजा वीडियो में एक शख्स मुख्यमंत्री के फोटो छपे अखबार पर रखकर बिरयानी खा रहा है और मुख्यमंत्री के फोटो पर एक नॉनवेज का टुकड़ा रखते हुए बार बार बोल रहा है खायेगा खायेगा, ले खाले थोड़ा सा खाले ये चावल ही खाएगा। वीडियो भेजने वाले ने बताया कि ये एक शख्स ने अपने वाट्सअप स्टेट्स पर लगा रखा है उससे फोन पर इस वीडियो को हटाने को बोला भी लेकिन उसने बोला चाहे पुलिस में शिकायत कर दो हटाऊंगा नहीं। हमने थाना सिविल लाइंस में एक शिकायती पत्र देखकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की है। भाजपा नेता अभिषेक चौबे का कहना था कि पिछले दिनों नूपुर शर्मा के बयान का समर्थन करने वाले कन्हैया लाल की गर्दन उतरने का काम मुस्लिम समाज के लोगों ने किया था। योगी आदित्यनाथ हमारे गोरक्ष पीठ के पीठाधीश्वर हैं तो हमें इतना असहाय समझा जा रहा है कि हमारे पीठाधीश्वर की फोटो मांस लगाने का कार्य और अभद्र टिप्पणी करता रहेगा और हम सहते रहेंगे। शिकायत पत्र में उसका नाम और पता लिखकर दे दिया है पुलिस ही उसके खिलाफ कार्यवाही करे। शिकायतकर्ता ने तो उस आरोपी का नाम नहीं बताया वैसे ये वीडियो फिरोज खान नाम के व्यक्ति के स्टेट्स पर लगी मिली है जो सिविल लाइन क्षेत्र का ही रहने वाला है।

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि थाना सिविल लाइंस के sho को एक प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है जिसमें माननीय मुख्यमंत्री जी की फोटो के साथ कुछ छेड़छाड़ और कुछ अभद्र टिप्पणियां करते हुए एक शख्स ने अपने स्टेटस पर वीडियो लगाया है व्यक्ति का नाम फिरोज खान है जो नवीन नगर सिविल लाइन का रहने वाला है उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है उसको गिरफ्तार करने के लिए हमारी टीम लगी हुई हैं। जल्द गिरफ्तार किया जाएगा और पूरी वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 1 अक्टूबर 2026, गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Chhapra Dam Break: मकेर में बाघाकोल-हैजलपुर के पास टूटा तटबंध, DM-SP मौके पर पहुंचे, प्रशासन अलर्ट

छपरा/रिपोर्टर पवन कुमार सिंह Chhapra Dam Break: सारण जिले के मकेर प्रखंड…

Pakhanjur News: नक्सल डम्प से 12 बोर की दो रायफल और 11 कारतूस बरामद, BSF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

संवाददाता/सुजीत मण्डल Pakhanjur News: कांकेर जिले के पखांजूर क्षेत्र में सुरक्षा बलों…

Khairagarh News: सरपंच के घर से 95 हजार रुपए का सागौन चिरान जब्त, वन विभाग की कार्रवाई

संवाददाता:- खिलेश वर्मा Khairagarh News: खैरागढ़ जिले के वनांचल ग्राम पैलीमेटा में…