,

Vibhajan Vibhishika Diwas: विभाजन विभीषिका दिवस पर भारत माता को नमन, बोले CM डॉ. यादव- बंटवारे की पीड़ा आज भी करती है व्यथित

Vibhajan Vibhishika Diwas

Vibhajan Vibhishika Diwas विभाजन विभीषिका दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल स्थित शौर्य स्मारक पहुंचकर भारत माता की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए और उन्हें नमन किया। इस दौरान उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम और राष्ट्र के गौरवशाली इतिहास से जुड़ी नवनिर्मित डिजिटल लाइब्रेरी का शुभारंभ भी किया। मुख्यमंत्री ने लाइब्रेरी में उपलब्ध डिजिटल सामग्री और अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन कर जानकारी प्राप्त की।

Vibhajan Vibhishika Diwas तिरंगा यात्रा को दिखाई हरी झंडी, एकता और राष्ट्रभक्ति का दिया संदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र की विशाल तिरंगा यात्रा को शौर्य स्मारक तिराहे से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह यात्रा भारत माता चौराहा तक निकाली गई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चल रहा “हर घर तिरंगा” अभियान पूरे देश में राष्ट्रभक्ति और जनभागीदारी का प्रतीक बन चुका है। देश के हर कोने में तिरंगा शान से लहरा रहा है और नागरिकों में राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत कर रहा है।

Vibhajan Vibhishika Diwas विभाजन की त्रासदी को याद कर भावुक हुए मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कहा कि 14 अगस्त का दिन देश के इतिहास की उस दर्दनाक घटना को याद करने का अवसर है, जब विभाजन के कारण लाखों लोगों को अपना घर-बार छोड़ना पड़ा था। उन्होंने कहा कि उस दौर की पीड़ा और संघर्ष को याद कर आज भी मन व्यथित हो उठता है। इतिहास की उस त्रासदी से सीख लेते हुए देशवासियों को एकता, भाईचारे और अखंड राष्ट्रीय भावना को और मजबूत करने का संकल्प लेना चाहिए।

Vibhajan Vibhishika Diwas विकसित भारत के लक्ष्य की ओर बढ़ रहा देश

डॉ. यादव ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र और सबसे युवा देश है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र के साथ तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि वर्ष 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र बनने के लक्ष्य को प्राप्त करेगा और वैश्विक मंच पर अपनी मजबूत पहचान बनाए रखेगा।

Read this: Aaj ka Mausam: 14 राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, जानें दिल्ली-MP समेत पूरे देश का मौसम

Delhi University के CDOE में नए शिक्षक संघ का गठन, डॉ. शचींद्र मोहन बने अध्यक्ष

Delhi University : दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) के…

Tilak Varma ने रचा इतिहास, 40 से ज्यादा औसत और 140+ स्ट्राइक रेट के साथ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Tilak Varma: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टी20…

Panama में 7.7 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, कई इमारतों को नुकसान

Panama : पनामा में शक्तिशाली भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत…

CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल नहीं होंगे सोनम वांगचुक, बताई वजह

CJP Protest: लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक 10…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. Raigarh News: गणित नहीं बना…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. MP Weather Update: पूर्वी मध्यप्रदेश…