आगरा में हुई उत्तर प्रदेश की पहली रोबोटिक टेली-सर्जरी, कमलेश टंडन हॉस्पिटल ने इतिहास रचा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
आगरा में हुई उत्तर प्रदेश की पहली रोबोटिक टेली-सर्जरी, कमलेश टंडन हॉस्पिटल ने इतिहास रचा

BY: MOHIT JAIN

उत्तर प्रदेश में चिकित्सा क्षेत्र में नया इतिहास रचा गया है। आगरा के कमलेश टंडन हॉस्पिटल में पहली बार रोबोटिक टेली-सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया। यह उपलब्धि महिलाओं की स्वास्थ्य देखभाल में एक बड़ी क्रांति मानी जा रही है।

दो शहरों में एक साथ सफल सर्जरी

इस अनोखी पहल के तहत आगरा और भोपाल, दोनों शहरों की महिला मरीजों की एक साथ रोबोटिक सर्जरी की गई।

  • आगरा से वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित टंडन ने भोपाल की एक महिला मरीज की सर्जरी की।
  • वहीं, भोपाल से जुड़ीं डॉ. प्रिया भावे ने आगरा की एक महिला मरीज की अंडाशय (Ovary) सर्जरी को अंजाम दिया।

यानी एक ही समय में दो अलग-अलग शहरों के डॉक्टरों ने तकनीक के सहारे ऑपरेशन सफल बनाया।

No photo description available.

बच्चेदानी की सर्जरी भी हुई

डॉ. अमित टंडन ने आगरा में मौजूद एक महिला की बच्चेदानी (Uterus) की सर्जरी भी रोबोटिक तकनीक से की। इसमें टेप तकनीक का उपयोग हुआ, जो जटिल स्त्री रोगों के लिए आधुनिक और प्रभावी इलाज माना जाता है।

वर्कशॉप में होगा बड़ा आयोजन

यह सर्जरी दरअसल “एंडो रोबो गायनी 2025 वर्कशॉप” का हिस्सा है, जो 4-5 अक्टूबर को ताज होटल एंड कन्वेंशन सेंटर, फतेहाबाद रोड, आगरा में आयोजित की जा रही है।

  • इस वर्कशॉप में देश-विदेश से लगभग 400 विशेषज्ञ हिस्सा लेंगे।
  • यहां लैप्रोस्कोपिक और रोबोटिक सर्जरी पर लाइव डेमो और ट्रेनिंग दी जाएगी।
  • महिलाओं में बच्चेदानी की जन्मजात या संरचनात्मक कमी और मूत्र रोग (खांसने या छींकने पर पेशाब का निकलना) जैसी समस्याओं पर भी चर्चा होगी।

स्वास्थ्य सेवाओं में नई दिशा

यह उपलब्धि न सिर्फ आगरा और उत्तर प्रदेश के लिए, बल्कि पूरे देश के लिए चिकित्सा क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगी। टेली-सर्जरी से अब छोटे शहरों में बैठे मरीज भी बड़े शहरों और विशेषज्ञ डॉक्टरों से उच्च स्तरीय इलाज पा सकेंगे।

Jharkhand GI Tag : वैश्विक मंच पर चमकेगी झारखंड की विरासत: राज्य के 11 और उत्पादों को मिला जीआई टैग

Jharkhand GI Tag झारखंड सरकार राज्य की मृद्ध सांस्कृतिक विरासत, अनूठी लोक