,

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे जूनियर डोनाल्ड ट्रंप आज करेंगे ताजमहल का दीदार, आगरा में कड़ी सुरक्षा

- Advertisement -
Ad imageAd image
US President Donald Trump's son, Donald Trump Jr., will visit the Taj Mahal today; tight security in Agra

REPORT- KAREEM KHAN

आगरा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे जूनियर डोनाल्ड ट्रंप अपने परिवार के साथ आज आगरा पहुंच रहे हैं। वह विश्व प्रसिद्ध ताजमहल का दीदार करेंगे। उनके आगमन को देखते हुए आगरा पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है और सुरक्षा व्यवस्था को बेहद कड़ा कर दिया गया है।

शहर में हाई अलर्ट, 200 पुलिसकर्मी तैनात
जूनियर ट्रंप की वीवीआईपी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आगरा पुलिस ने 200 पुलिसकर्मियों को तैनात किया है। इसके साथ ही दो एसीपी और एक एडीसीपी रैंक के अधिकारी भी सुरक्षा की निगरानी कर रहे हैं। ताजमहल परिसर और आसपास के पूरे क्षेत्र में लगातार मेटल डिटेक्टर से चेकिंग की जा रही है। भीड़भाड़ वाले इलाकों में सिविल ड्रेस में भी पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।

अमेरिकी सुरक्षा एजेंसी पहले से मौजूद
जूनियर ट्रंप के आगमन से दो दिन पहले ही अमेरिकी सुरक्षा एजेंसी की टीम आगरा पहुंच चुकी थी। टीम ने स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर सुरक्षा की सभी तैयारियों का जायजा लिया और महत्वपूर्ण बिंदुओं पर कड़ी निगरानी रखी हुई है।

दोपहर 2:30 बजे आगरा पहुंचेंगे जूनियर ट्रंप
जूनियर डोनाल्ड ट्रंप दोपहर लगभग 2:30 बजे खेरिया एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से वह सीधे होटल अमर विलास जाएंगे। कुछ देर विश्राम करने के बाद वह गोल्फ कार्ट के जरिए ताजमहल पहुंचेंगे।

नितिन सिंह करेंगे ताजमहल का भ्रमण
ताजमहल का दीदार कराने की जिम्मेदारी गाइड नितिन सिंह को दी गई है। यह वही गाइड हैं जिन्होंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भी उनके भारत दौरे के दौरान ताजमहल का भ्रमण कराया था।

जूनियर ट्रंप के दौरे को लेकर ताजमहल परिसर में उत्साह और सुरक्षा दोनों ही चरम पर हैं। प्रशासन यह सुनिश्चित करने में जुटा है कि यह वीवीआईपी यात्रा बिना किसी बाधा और पूरी सुरक्षा के साथ संपन्न हो।

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की