,

UP news:कादरगंज गंगा घाट पर माघ पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, पूजा-अर्चना और दीपदान से भक्तिमय हुआ गंगा तट

- Advertisement -
Ad imageAd image

रिपोर्ट: वसीम कुरैशी

UP news: जनपद कासगंज की तहसील पटियाली स्थित कादरगंज गंगा घाट पर माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर शनिवार को श्रद्धा और आस्था का भव्य संगम देखने को मिला। तड़के भोर से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ गंगा स्नान के लिए घाट पर पहुंचने लगी। सूर्योदय के साथ ही पूरा गंगा तट “हर-हर गंगे” और “गंगा मैया की जय” के जयघोष से गूंज उठा। हजारों श्रद्धालुओं ने पवित्र गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य लाभ और मोक्ष की कामना की।
गंगा स्नान के उपरांत श्रद्धालुओं ने विधिवत गंगा पूजन, दीपदान और दान-पुण्य किया। घाट के समीप स्थित मौनी बाबा आश्रम सहित अन्य धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर दान-दक्षिणा अर्पित की तथा ब्राह्मणों को भोजन कराया। पूरे क्षेत्र में भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास का वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन द्वारा चाक-चौबंद इंतज़ाम किए गए थे। पुलिस बल पूरे दिन मुस्तैद रहा। गंगा घाट पर पीएसी के जवानों के साथ गोताखोर दल तैनात रहा। भीड़ पर नजर रखने के लिए ड्रोन कैमरों से निगरानी की गई, वहीं लाउडस्पीकर के माध्यम से श्रद्धालुओं को लगातार आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाते रहे।
इसके अतिरिक्त घाट की स्वच्छता, पार्किंग व्यवस्था, पेयजल और प्राथमिक चिकित्सा जैसी सुविधाओं की भी प्रशासन की ओर से समुचित व्यवस्था की गई थी। माघ पूर्णिमा का यह पावन पर्व श्रद्धा, आस्था और अनुशासन का अद्भुत उदाहरण बनकर सामने आया। गंगा की लहरों पर तैरते दीपकों ने गंगा तट के दृश्य को और भी मनोहारी और अलौकिक बना दिया।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Mayaganj Hospital: मायागंज अस्पताल में घायल युवक की मौत, इलाज में देरी का आरोप; परिजनों ने 3 घंटे किया हंगामा

रिपोर्ट: संजीव कुमार शर्मा Mayaganj Hospital भागलपुर के मायागंज अस्पताल में इलाज

Shailesh Kumar Record: सारण के शैलेश कुमार ने रचा इतिहास, Badwater 135 Ultra Marathon में बनाया नया रिकॉर्ड

रिपोर्टर: पवन कुमार सिंह Shailesh Kumar Record सारण जिले के गड़खा प्रखंड

Mainpat Ghunghta Bridge Accident: दूसरे दिन नदी से मिला लापता युवक का शव, SDRF ने चलाया सर्च ऑपरेशन

Mainpat Ghunghta Bridge Accident अंबिकापुर के मैनपाट क्षेत्र में हुए घुनघंटा पुल