,

UP News 05 January: विरासत के संग महिला सुरक्षा और सुशासन का दर्शन

UP News 05 January

UP News 05 January: 1090 चौराहे से शुरुआत, महिला सुरक्षा का सशक्त संदेश

रिपोर्ट- वंदना रावत

UP News 05 January: लखनऊ, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश का पर्यटन अब केवल ऐतिहासिक व धार्मिक स्थलों के दर्शन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह सुशासन, महिला सुरक्षा और सामाजिक सरोकारों का प्रभावी माध्यम बनता जा रहा है। इसी कड़ी में राजधानी लखनऊ में 7 जनवरी से ‘लखनऊ दर्शन’ इलेक्ट्रिक डबल डेकर बस सेवा की शुरुआत की जा रही है, जो पर्यटकों को शहर की समृद्ध विरासत के साथ प्रदेश की मजबूत कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा व्यवस्था की झलक भी दिखाएगी। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह 06 जनवरी को ‘लखनऊ दर्शन’ इलेक्ट्रिक डबल डेकर बस को हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना 

UP News 05 January

UP News 05 January: पर्यटन के साथ सामाजिक सरोकारों को जोड़ती योगी सरकार की पहल

UP News 05 January: ‘लखनऊ दर्शन’ की शुरुआत महिला सुरक्षा के प्रतीक बन चुके 1090 चौराहे से की जा रही है। यह चयन संयोग नहीं, बल्कि सरकार की उस दूरदर्शी रणनीति का हिस्सा है, जिसके तहत पर्यटन को सामाजिक जागरूकता से जोड़ा गया है। आज 1090 चौराहा न सिर्फ लखनऊ की पहचान है, बल्कि मिशन शक्ति और महिला सशक्तिकरण की सफलता का प्रतीक भी बन चुका है। यहां से यात्रा शुरू करने का उद्देश्य पर्यटकों को यह संदेश देना है कि उत्तर प्रदेश में विकास के साथ-साथ महिलाओं की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

UP News 05 January: इलेक्ट्रिक डबल डेकर बस से मिलेगा लखनऊ की विरासत का नया अनुभव

उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (यूपीएसटीडीसी) द्वारा संचालित यह सेवा पर्यावरण संरक्षण, आधुनिक शहरी पर्यटन और सुरक्षित यात्रा की अवधारणा पर आधारित है। इलेक्ट्रिक डबल डेकर बस न केवल प्रदूषण-मुक्त यात्रा का अनुभव देगी, बल्कि लखनऊ की ऐतिहासिक विरासत को नए और आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करेगी। दो सफल मॉक ड्रिल के बाद अब यह सेवा 7 जनवरी से नियमित रूप से शुरू की जा रही है।

UP News 05 January

UP News 05 January: पर्यावरण-अनुकूल सिटी टूर, आधुनिक और सुरक्षित यात्रा का मॉडल

पर्यटकों के लिए यह सिटी टूर सेवा सुबह 08:30 से 11:30 बजे तक और शाम 4 से 7 बजे तक उपलब्ध रहेगी। सुबह की यात्रा 1090 चौराहे से शुरू होकर राजभवन, जीपीओ और हजरतगंज होते हुए बेगम हजरत महल पार्क, ग्लोब पार्क, छतर मंजिल और रेजीडेंसी तक पहुंचेगी, जहां लगभग 40 मिनट का भ्रमण कराया जाएगा। इसके बाद बस सिब्तैनाबाद इमामबाड़ा से गुजरते हुए पुनः हजरतगंज पहुंचेगी, जहां विधान सभा भवन का विशेष भ्रमण कराया जाएगा।

इसके पश्चात बस राजभवन, कैथेड्रल चर्च के रास्ते यूपी दर्शन पार्क पहुंचेगी और आगे अंबेडकर पार्क तथा गोमती रिवर फ्रंट के सुंदर मार्गों से होती हुई यात्रा 1090 चौराहे पर संपन्न होगी। शाम के समय रेजीडेंसी का लाइट एंड साउंड शो इस यात्रा का विशेष आकर्षण रहेगा। कुल मिलाकर ‘लखनऊ दर्शन’ डबल डेकर बस सेवा विरासत, पर्यावरण और सुरक्षा के संतुलन के साथ यूपी की योगी सरकार के सुशासन के विजन को प्रभावी रूप से लोगों के सामने लाएगी।

Birsa Munda : बिरसा मुंडा के योगदान को नमन, जनजातीय गौरव,स्वाभिमान का स्मरण

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Birsa Munda : भोपाल, भगवान बिरसा मुंडा...एक ऐसा नाम,…

Birsa Munda : बिरसा मुंडा के योगदान को नमन, जनजातीय गौरव,स्वाभिमान का स्मरण

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Birsa Munda : भोपाल, भगवान बिरसा मुंडा...एक ऐसा नाम,…

USA में अचानक थम गई हवाई यातायात की रफ्तार, 22 ATC केंद्रों में तकनीकी खराबी से सभी उड़ानों पर लगी रोक

USA: अमेरिका में शुक्रवार दोपहर हवाई यातायात व्यवस्था अचानक प्रभावित हो गई।…

CG: Top 10

CG: 1. छत्तीसगढ़ में दिन में हल्की गर्मी और रात में बढ़ी…

MP: Top 10

MP: 1. मध्य प्रदेश में 15 नवंबर के बाद और बढ़ेगी सर्दी,…

Chanakya Neeti: दुश्मनों को मात देने के लिए अपनाएं ये 4 रणनीतियां, बिना ताकत लगाए जीत सकते हैं हर बाजी

Chanakya Neeti: आचार्य चाणक्य को भारतीय इतिहास के महान अर्थशास्त्री, कूटनीतिज्ञ और…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 14 नवंबर 2026, शनिवार का दिन कई राशियों के…

राहुल गांधी फोन टैपिंग : राहुल का नया आरोप, मोदी टैप करा रहे फोन, बीजेपी का पलटवार ?

रिपोर्ट- कमलेश चौबे राहुल गांधी फोन टैपिंग : नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र…