विश्वविद्यालयों की हालत को सुधारने में जुटी यूपी सरकार, 58 सेंटर ऑफ एक्सीलेंस होंगे स्थापित

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
UP News

उत्तरप्रदेश में विश्वविद्यालयों की हालत और छात्रों के भविष्य को दुरुस्त करने की योजना बनाई जा रही है। इसी क्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ ने बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेश में 58 सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित किए जाने का निर्णय लिया है। उत्तरप्रदेश में इन सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना 8 प्रमुख विश्वविद्यालयों में की जाएगी।

सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना

उत्तरप्रदेश के 8 प्रमुख विश्वविद्यालयों में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना से सरकार शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देना चाहती है। इसके अलावा वैश्विक मानकों के अनुरूप शिक्षक और छात्र तैयार करने में भी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का अहम रोल होगा। योगी सरकार का उद्देश्य राज्य के विश्वविद्यालयों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाना है। इस लक्ष्य की पूर्ती के लिए सरकार द्वारा इस तरह के कदम उठाए जा रहे हैं।

सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना से शोध, तकनीकी विशेषज्ञता के क्षेत्र में नई संभावनाएं और अवसर मिलेंगे। इसका सबसे अधिक लाभ युवाओं को होगा। सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना से छात्रों के शैक्षिक गुणवत्ता में भी सुधार होगा।

4 करोड़ रुपए की धनराशि स्वीकृत
सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने के लिए सरकार ने धनराशि भी स्वीकृत कर दी है। योगी सरकार ने साल 2024-25 के लिए 3 करोड़ 88 लाख 77 हजार 800 रुपए की धनराशि स्वीकृत की है। इस धनराशि को छात्रों और शिक्षकों की ट्रेनिंग – प्रशिक्षण पर खर्च किया जाएगा।

इन यूनिवर्सिटीज में स्थापित होंगे सेंटर ऑफ़ एक्सिलेंस

बता दें कि, उत्तरप्रदेश के जिन 8 यूनिवर्सिटीज में सेंटर ऑफ़ एक्सिलेंस की स्थापना होने जा रही है उनमें लखनऊ विश्वविद्यालय, वीर बहादुर सिंह पूर्वाचल विश्वविद्यालय जौनपुर, डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या, छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर, ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय लखनऊ, महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी और डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय लखनऊ शामिल है।

Kurukshetra में किसानों का 3 दिवसीय महापड़ाव, बिजली बिल माफी और मुआवजे की मांग, सीएम आवास घेराव का ऐलान

Kurukshetra: कुरुक्षेत्र के ताऊ देवीलाल पार्क में प्रदेशभर से आए हजारों किसान

Caste Certificate Controversy: प्रतापपुर विधायक शकुंतला पोर्ते के जाति प्रमाण पत्र पर विवाद

Caste Certificate Controversy: जिला स्तरीय सत्यापन समिति ने सुनवाई का अधिकार माना,

Gariaband Medicine Dump Case: गरियाबंद में सड़क किनारे मिला सरकारी दवाइयों का जखीरा

Gariaband Medicine Dump Case: मैनपुर क्षेत्र की आमानाला नदी के नीचे मिली

Ram Navami Festival Bhilai: भिलाई में 1100 से अधिक ध्वजवाहकों का सम्मान

Ram Navami Festival Bhilai: 41वें वर्ष में प्रवेश, श्रीराम चौक खुर्सीपार मैदान

Toxic: कन्नड़ सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ में संजीदा शेख की एंट्री, 19 मार्च को होगी रिलीज

Toxic: कन्नड़ स्टार यश की अपकमिंग फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स'