,

नरहरपुर में अनोखी अंतिम यात्रा : भजन-कीर्तन और बाजे-गाजे के साथ ग्राम पटेल गिरवर पांडे को दी गई भव्य विदाई

Unique last journey in Narharpur: Village Patel Girvar Pandey was given a grand farewell with Bhajans and Kirtans and musical instruments

रिपोर्ट- चन्द्रभान साहू

कांकेर जिले के नरहरपुर विकासखंड के ग्राम मांडाभर्री में ग्राम पटेल गिरवर पांडे की अंतिम यात्रा पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। सामान्यत: अंतिम संस्कार के अवसर पर जहां शोक और मातम का माहौल होता है, वहीं यहां ग्रामीणों ने दिवंगत आत्मा को विदाई देने का अनोखा तरीका अपनाया।

बीमारी से हुआ निधन

सूत्रों के अनुसार, गिरवर पांडे का निधन एक बीमारी के चलते हुआ। उनके निधन से गांव में शोक की लहर दौड़ गई, लेकिन परिवार और ग्रामीणों ने अंतिम संस्कार को पारंपरिक मातम से अलग हटकर श्रद्धा और सम्मान का रूप दिया।

भजन-कीर्तन और बाजे-गाजे के साथ विदाई

अंतिम यात्रा के दौरान “एखर का भरोसा”, “चोला माटी के हे राम” जैसे भजनों की मधुर धुनों के साथ गांववासियों ने गिरवर पांडे को विदाई दी। बाजे-गाजे और भजन-कीर्तन के बीच वातावरण भक्ति और श्रद्धा से भर उठा।

सैकड़ों लोग हुए शामिल

गांव के सैकड़ों लोग इस अंतिम यात्रा में शामिल हुए और शोक के बजाय संगीत, भक्ति और श्रद्धा के माहौल में गिरवर पांडे को अंतिम विदाई दी। ग्रामीणों का कहना है कि इस परंपरा से दिवंगत आत्मा को सच्चे अर्थों में शांति और सम्मान मिलता है।

चर्चा का विषय बनी अनोखी परंपरा

ग्राम मांडाभर्री में निकली यह भव्य अंतिम यात्रा अब आसपास के गांवों में भी चर्चा का विषय बन गई है। लोग इसे श्रद्धा और सम्मान की मिसाल बता रहे हैं।

Korba Unidentified Dead Body: खेत में अज्ञात शव मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Korba Unidentified Dead Body: कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. मेडिकल सर्टिफिकेट के लिए रिश्वत

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. भोपाल की न्यू मार्केट

Gorakhpur: गोरक्षपीठ में परंपरा, भव्यता और उल्लास से मनाया जाएगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

Report by: Vandana Rawat Gorakhpur: गोरक्षपीठ में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव (श्रीकृष्ण

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 3 सितंबर 2026, गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Michael Hussey ने ठुकराया इंग्लैंड का ऑफर, टेस्ट टीम के बैटिंग कोच बनने से किया इनकार

Michael Hussey : इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कोचिंग सेटअप में बदलाव का

Dabra News: अवैध तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, वारदात की आशंका

Report: Santosh Saravgee Dabra News डबरा अनुविभाग में पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई