,

SDM Navkiran Kaur: डबरा में अतिक्रमण पर सख्त हुईं एसडीएम नवकिरण कौर, सर्विस रोड खाली कराने के दिए निर्देश

SDM Navkiran Kaur

Report: Santosh Saravgee

SDM Navkiran Kaur डबरा की नवनियुक्त एसडीएम नवकिरण कौर ने पदभार ग्रहण करने के बाद शहर में अतिक्रमण के खिलाफ सख्त रुख अपनाना शुरू कर दिया है। तहसील गेट के समीप सर्विस रोड पर अतिक्रमण देख उन्होंने मौके पर ही वाहन रुकवाकर स्थिति का जायजा लिया और संबंधित दुकानदारों को चेतावनी दी।

दुकानदारों को दी सख्त हिदायत

SDM Navkiran Kaur निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने सर्विस रोड पर फैले सामान और बाइक रिपेयरिंग गतिविधियों पर नाराजगी जताई। उन्होंने दुकानदारों को निर्देश दिए कि मरम्मत का कार्य दुकान के भीतर ही किया जाए और सार्वजनिक मार्ग पर किसी प्रकार का कब्जा न किया जाए। साथ ही स्पष्ट किया कि दोबारा अतिक्रमण पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

नगर पालिका को दिए कड़े निर्देश

SDM Navkiran Kaur पिछोर तिराहा से बल्ला के डेरा तक कई स्थानों पर सर्विस रोड पर दुकानदारों और ठेला संचालकों के कब्जे की शिकायतें सामने आई हैं। इससे राहगीरों को परेशानी होने के साथ यातायात भी प्रभावित होता है। एसडीएम ने नगर पालिका अधिकारियों को निर्देश दिए कि केवल चालान की कार्रवाई तक सीमित न रहें, बल्कि अतिक्रमण करने वालों का सामान जब्त कर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शहर में जहां भी अतिक्रमण मिलेगा, उसे हटाया जाएगा।

Read this: Swara Bhaskar के जौहर वाले बयान पर भड़कीं कंगना रनौत, रैप सॉन्ग से दिया करारा जवाब; बढ़ा विवाद

Aaj ka Rashifal: जानें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 6 सितंबर 2026, रविवार का दिन मेष से मीन

UNESCO Tentative List : शेखावाटी की ऐतिहासिक हवेलियों को मिली वैश्विक पहचान, UNESCO की Tentative List में शामिल

जयपुर। राजस्थान की समृद्ध कला, संस्कृति और ऐतिहासिक विरासत को अंतरराष्ट्रीय स्तर

Gold Silver Price: सोने- चांदी के रेट में गिरावट, जानें आज का भाव

Gold Silver Price: देश के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में