बुधवार की शाम मुख्यमंत्री निवास पर एक महत्वपूर्ण मुलाक़ात हुई, जब केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री ने सिंधिया का आत्मीय स्वागत किया और दोनों नेताओं के बीच प्रदेश से जुड़े विविध विकास कार्यों और प्रशासनिक विषयों पर विस्तार से बातचीत हुई।
सूत्रों के अनुसार यह भेंटवार्ता पूरी तरह सौहार्दपूर्ण रही। आगामी योजनाओं, केंद्र एवं राज्य समन्वय से चल रहे प्रोजेक्ट्स और जनहित संबंधी प्रस्तावों पर भी चर्चा का दौर चला। मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री दोनों ने प्रदेश में विकास कार्यों की गति और पारदर्शिता को लेकर सकारात्मक संकेत दिए।
मुलाकात को राज्य के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इससे केंद्र और प्रदेश के बीच सहयोगात्मक कार्यों को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।





