,

आईएमसी में आयोजित सैटकॉम समिट में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सैटकॉम में भारत की भूमिका पर डाला प्रकाश

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastava

नई दिल्ली। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने यशोभूमि, नई दिल्ली में आयोजित इंडियन मोबाइल कांग्रेस-2025 के पहले दिन सैटकॉम समिट में भाग लिया और “स्पेस नेटवर्क्स फॉर यूनिवर्सल कनेक्टिविटी” विषय पर अपने विचार साझा किए। संचार मंत्रालय द्वारा आयोजित इस इवेंट में विश्वभर के विशेषज्ञ शामिल हुए हैं। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज भारत विश्व की गति तय कर रहा है।

“आकाश से आरंभ, धरती पर परिवर्तन”
सिंधिया ने कहा कि यह सम्मेलन केवल एक और तकनीकी समिट नहीं, बल्कि एक नई क्रांति की शुरुआत है। एक ऐसी क्रांति जो आकाश में जन्म लेती है, सैटेलाइट्स द्वारा संचालित होती है और धरती पर मानव जीवन में बदलाव लाती है। उन्होंने कहा सैटकॉम केवल तकनीक नहीं है, डिजिटल युग का न्याय है। यह उस किसान के लिए न्याय है जो लद्दाख में वास्तविक समय के मौसम अपडेट चाहता है, उस मछुआरे के लिए जो लक्षद्वीप में तूफान की चेतावनी सुनना चाहता है, उस बच्चे के लिए जो छत्तीसगढ़ के जनजातीय गाँव में सर्वश्रेष्ठ शिक्षक से सीखना चाहता है, और उस डॉक्टर के लिए जो बाढ़ग्रस्त असम में मरीजों तक पहुँचना चाहता है।

भारत अब केवल सहभागी नहीं, नेतृत्वकर्ता है:सिंधिया
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने न केवल विश्व की गति पकड़ी है, बल्कि अब विश्व को दिशा देने वाला देश बन गया है। उन्होंने बताया कि पिछले दो वर्षों में भारत ने 5G कनेक्टिविटी से 99.9% आबादी को जोड़ा, देशभर में 4.8 लाख टावर स्थापित किए, और अब सैटकॉम के क्षेत्र में दुनिया का सबसे तेज रोलआउट करने की दिशा में अग्रसर है।

डिजिटल भारत निधि से सुदूर गाँवों तक पहुँच
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि डिजिटल भारत निधि के माध्यम से भारत सरकार ने 38,000 से अधिक दुर्गम गाँवों को कनेक्टिविटी से जोड़ने का लक्ष्य रखा है। अब तक 29,000 गाँवों (लगभग 75%) को जोड़ा जा चुका है, जिसमें ₹40,000 करोड़ का निवेश किया गया है। उन्होंने कहा जहाँ सड़कें नहीं पहुँचतीं, वहाँ सैटकॉम पहुँचेगा और यही सच्चे समावेशन की कहानी होगी।

भारत का अंतरिक्ष आरोहण, आत्मविश्वास और नवाचार का प्रतीक
सिंधिया ने कहा कि भारत ने आर्यभट्ट से लेकर चंद्रयान-3 तक की यात्रा में यह सिद्ध किया है कि अब हमारे सपने दूसरों की कक्षाओं में नहीं, अपनी स्वयं की कक्षा में परिक्रमा कर रहे हैं।उन्होंने अदित्य-L1, Gaganyaan, और NAVIC जैसी परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत अब “केवल भागीदार नहीं, बल्कि नवाचार का अगुआ” बन चुका है।

भारत वैश्विक नवाचार का संचालक बनेगा

सिंधिया ने कहा कि अब समय आ गया है कि भारत केवल इस वैश्विक प्रगति का दर्शक न रहे, बल्कि इस सिम्फनी का संचालक (Conductor) बने। सरकार, उद्योग, स्टार्टअप, अकादमिक संस्थान और अंतरराष्ट्रीय साझेदार सहित सबको मिलकर इस साझा मिशन को आगे बढ़ाना होगा। उन्होंने कहा आकाश से हमें भविष्य पुकार रहा है, आइए, इसे साहस, निष्ठा और सहयोग से उत्तर दें।

Abhyudaya 2026 : फेक नहीं नेक न्यूज की आदत डालें पत्रकार, सीएम डॉ. मोहन यादव ने बताई मीडिया की भूमिका

Abhyudaya 2026 : भोपाल में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय

Mohan Yadav Abhyudaya: ‘फेक नहीं, नेक न्यूज की आदत डालें’, CM मोहन यादव ने अभ्युदय-2026 का किया शुभारंभ

Mohan Yadav Abhyudaya माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में मंगलवार

Kurukshetra UGC Rollback Protest: स्वर्ण समाज की प्रेस वार्ता, कल कुरुक्षेत्र पहुंचेगी यूजीसी रोलबैक पदयात्रा

रिपोर्टर: गुरदीप सिंह गुर्जाल Kurukshetra UGC Rollback Protest : कुरुक्षेत्र। UGC फ़ैसला

Mahendragarh Police Encounter: मोस्ट वांटेड बदमाश से पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Mahendragarh Police Encounter : नारनौल। महेंद्रगढ़ जिले में मंगलवार

Kavya Maran से शादी करेंगे अनिरुद्ध रविचंदर? तारीख और वेन्यू को लेकर सामने आई बड़ी जानकारी

Kavya Maran: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित म्यूजिक कंपोजर और सिंगर अनिरुद्ध

Bhopal: डिजिटल युग में सुरक्षित और जागरूक उपभोक्ता ही सशक्त उपभोक्ता

Bhopal: डिजिटल बाजार ने खरीदारी और भुगतान को जितना आसान बनाया है,