,

दिल्ली के करावल नगर में तिहरा हत्याकांड: महिला और दो बेटियों की गला दबाकर हत्या, पति फरार

BY: Yoganand Shrivastva

नई दिल्ली — राजधानी के करावल नगर इलाके में शनिवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई। भगत सिंह कॉलोनी में रहने वाली एक महिला और उसकी दो नाबालिग बेटियों की हत्या कर दी गई। घटना के बाद महिला का पति प्रदीप फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

विवाद के बाद बनी वारदात की वजह

पुलिस जांच में सामने आया है कि प्रदीप का पत्नी जयश्री से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद उसने जयश्री और अपनी दोनों बेटियों (उम्र 7 और 5 वर्ष) की गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात के बाद वह घर छोड़कर भाग निकला।

आर्थिक संकट से था परेशान

प्रदीप परिवार के साथ करावल नगर में किराए के मकान में रहता था। बताया जा रहा है कि वह भारी कर्ज और आर्थिक परेशानियों से जूझ रहा था। आशंका है कि इसी तनाव और घरेलू विवाद ने उसे इस कदम के लिए उकसाया।

पुलिस की कार्रवाई

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमों को लगाया है।

Jamtara News: जामताड़ा में अग्निमित्रा पॉल का जोरदार स्वागत, दुर्गा पूजा को लेकर दिया बड़ा बयान

रिपोर्ट: रतन कुमार Jamtara News पश्चिम बंगाल की उपमुख्यमंत्री अग्निमित्रा पॉल गुरुवार

Bihar Flood: नवगछिया के मदरौनी में कोसी का कहर, सड़कों और घरों में पांच फीट से ज्यादा पानी

रिपोर्ट: संजीव कुमार शर्मा Bihar Flood भागलपुर के नवगछिया अनुमंडल के मदरौनी

Yogi Adityanath: श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर मथुरा पहुंचे CM योगी, नन्हें कान्हाओं पर बरसाया स्नेह

Yogi Adityanath श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा पहुंचे।

Swine Flu Ayurvedic Treatment: स्वाइन फ्लू में कौन सी जड़ी-बूटियां हो सकती हैं मददगार

Swine Flu Ayurvedic Treatment: इन दिनों स्वाइन फ्लू यानी H1N1 संक्रमण को

Korba Unidentified Dead Body: खेत में अज्ञात शव मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Korba Unidentified Dead Body: कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. मेडिकल सर्टिफिकेट के लिए रिश्वत

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. भोपाल की न्यू मार्केट

Gorakhpur: गोरक्षपीठ में परंपरा, भव्यता और उल्लास से मनाया जाएगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

Report by: Vandana Rawat Gorakhpur: गोरक्षपीठ में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव (श्रीकृष्ण