Ram Mandir Trust Restructuring : ट्रस्टियों का दायित्व कम होगा, मंदिर में सुधरेगी व्यवस्था,नई टीम की परीक्षा, बहाल होगा राम भक्तों का भरोसा ?
Ram Mandir Trust Restructuring : राम मंदिर में दान चोरी के आरोपों और नेतृत्व संकट के बाद श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के प्रशासनिक ढांचे को मजबूत और पारदर्शी बनाने के लिए पुनर्गठन किया गया है….नई टीम में पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को पहला सीईओ बनाया गया है…वहीं तीन नए सदस्य भी ट्रस्ट में शामिल किए गए हैं….चंदा चोरी जैसे विवादों के बाद एक पारदर्शी चयन प्रक्रिया के बाद नए सीईओ का चयन किया गया है….जिसके जरिए देश-विदेश के राम भक्तों के बीच ट्रस्ट के प्रति खोए हुए विश्वास को फिर से बहाल करने की कोशिश की जा रही है…हालांकि कुछ साधु संतों ने ट्रस्ट में सीईओ की नियुक्ति का विरोध भी किया….लेकिन माना जा रहा है कि नवनियुक्त सीईओ के आने से मंदिर प्रशासन, वित्तीय प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था में व्यापक और सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे…
Ram Mandir Trust Restructuring : ट्रस्ट का कहना है कि नई टीम से शास्त्रीय पद्धति से मंदिर की सेवाओं को बनाए रखते हुए श्रद्धालुओं की सेवा को और बेहतर किया जा सकेगा….नया प्रबंधन ऑडिट, आधुनिक सुरक्षा और डिजिटल ट्रैकिंग के जरिए वित्तीय प्रणालियों को पूरी तरह पारदर्शी बनाएगा….ऐसे में सवाल है कि क्या नई टीम और नए सीईओ को आने से राम मंदिर की व्यवस्था निष्पक्ष और पारदर्शी बन पाएगी…क्या दान चोरी जैसे आरोपों का कलंक धुल पाएगा और क्या राम भक्तों का विश्वास श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट पर दोबारा बहाल हो पाएगा…इसी मुद्दे पर हम चर्चा करेंगे..लेकिन पहले देख लेते हैं ये रिपोर्ट..


