Isa Ahmad
बोकारो में आज धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के साथ झारखंड का 25वां स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नए मोड़ स्थित बिरसा चौक पर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर मुख्यमंत्री प्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद, विधायक उमाकांत रजक, विधायक कुमार जयमंगल सिंह के साथ-साथ डीसी, एसपी और अन्य अधिकारियों ने प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित कर प्रदेशवासियों को जयंती और स्थापना दिवस की शुभकामनाएँ दीं।
मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि “झारखंड असीम संभावनाओं वाला राज्य है और निरंतर प्रगति कर रहा है। हमारी पार्ट-2 सरकार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अगुवाई में विकास की दिशा में कई नई योजनाएँ लागू कर रही है, जिनका लाभ झारखंड के लोगों तक पहुँचेगा।”
वहीं विधायक कुमार जयमंगल सिंह ने कहा कि यह दिवस झारखंड के शहीदों और आदिवासी नायकों को याद करने का गौरवपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि “हमें मिली संस्कृति और विरासत को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की नेतृत्व में आगे बढ़ाया जा रहा है। निश्चित ही झारखंड नए उदय और विकास की ओर अग्रसर है।”
बोकारो में आयोजित यह कार्यक्रम राज्य की एकता, विरासत और विकास की प्रतीकात्मक तस्वीर पेश करता है।





