Transport Vision Summit मध्यप्रदेश सरकार 11 और 12 सितंबर को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में ‘यात्री परिवहन विजन समिट-2026’ का आयोजन करने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समिट का उद्घाटन करेंगे और ‘मध्यप्रदेश यात्री मोबिलिटी विजन 2030’ पर अपना दृष्टिकोण प्रस्तुत करेंगे। इस राष्ट्रीय मंच पर नीति-निर्माता, उद्योग जगत, तकनीकी विशेषज्ञ और परिवहन क्षेत्र के प्रतिनिधि सार्वजनिक परिवहन के भविष्य पर चर्चा करेंगे।
Transport Vision Summit: AI, डिजिटल टिकटिंग, ई-बस और PPP मॉडल पर होगी चर्चा
समिट में इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS), आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित फ्लीट प्रबंधन, डिजिटल टिकटिंग, एकीकृत मोबिलिटी समाधान, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञ मंथन करेंगे। साथ ही बस संचालन को वित्तीय रूप से टिकाऊ बनाने, जनसुरक्षा बढ़ाने और हरित परिवहन को बढ़ावा देने की रणनीतियों पर भी विचार किया जाएगा।
Transport Vision Summit: मोबिलिटी विजन 2030 का रोडमैप और निवेश के अवसरों पर फोकस
समिट से मध्यप्रदेश यात्री मोबिलिटी विजन 2030 का रोडमैप तैयार होने की उम्मीद है। कार्यक्रम में डिजिटल गवर्नेंस, डेटा आधारित परिवहन योजना, निवेश आकर्षित करने, गैर-किराया राजस्व मॉडल विकसित करने और रोजगार व उद्यमिता के नए अवसर सृजित करने पर विशेष जोर रहेगा। दूसरे दिन प्रतिभागियों के लिए उज्जैन सांस्कृतिक भ्रमण और श्री महाकालेश्वर मंदिर दर्शन का भी आयोजन किया जाएगा।



