,

फतेहपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से दो की मौत

Tragic road accident in Fatehpur: Two killed in collision with unknown vehicle

फतेहपुर। जिले के ललौली थाना क्षेत्र के सिधाव के पास बांदा-टांडा हाइवे पर मंगलवार रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन लोगों में से दो की मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के मुताबिक, दिलीप कुमार (28 वर्ष) पुत्र छेदीलाल, निवासी रामपुर रेवाड़ी बुजुर्ग थाना कल्याणपुर, अपने दो साथियों के साथ बाइक से जा रहे थे। तभी रात करीब सात बजे तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दिलीप कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने तत्काल घायलों को एंबुलेंस से सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान एक अन्य साथी की भी मौत हो गई। तीसरे युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिसे डॉक्टरों ने हैलेट अस्पताल कानपुर रेफर कर दिया है।

बताया जा रहा है कि तीनों युवक बिजली विभाग के कर्मचारी थे और स्मार्ट मीटर लगाने का काम करते थे। हादसा इतना भयानक था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और वह करीब 20 मीटर तक सड़क पर घसीटती चली गई।

घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्च्यूरी भेज दिया है और वाहन की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी है।

Delhi University के CDOE में नए शिक्षक संघ का गठन, डॉ. शचींद्र मोहन बने अध्यक्ष

Delhi University : दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) के…

Tilak Varma ने रचा इतिहास, 40 से ज्यादा औसत और 140+ स्ट्राइक रेट के साथ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Tilak Varma: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टी20…

Panama में 7.7 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, कई इमारतों को नुकसान

Panama : पनामा में शक्तिशाली भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत…

CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल नहीं होंगे सोनम वांगचुक, बताई वजह

CJP Protest: लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक 10…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. Raigarh News: गणित नहीं बना…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. MP Weather Update: पूर्वी मध्यप्रदेश…