,

सिरोंज के आमखेड़ा गांव में दुखद घटना: रज्जु यादव ने की आत्महत्या

- Advertisement -
Ad imageAd image

Report: Rinku suman

सिरोंज: रात 50 वर्षाय रज्जु यादव ने अपने घर में आत्महत्या कर ली l दरअसल 14 नवम्बर को रज्जू यादव की लड़की रोशनी गांव के किसी लड़के के साथ भाग गईं l लड़का अनुसूचित जाति का हैं l रज्जू यादव ने मुगलसराय थाने जाकर इसकी रिपोर्ट करवाई l करीब दो हफ्ते बीतने के बाद भी पुलिस ने प्रभावी कार्यवाही नहीं की l न तो पुलिस ने आरोपी लड़के के घरवालों से कड़ी पूछताछ की न लड़के का पता लगा सकी l पुलिस के टालमटोल वाले रवैय्ये से छुब्द होकर रज्जू ने बुधवार की रात फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली lसुबह परिजनों ने देखा तो घटना का पता चला l इसके बाद पुलिस के खिलाफ माहौल बन गया l परिजनों ने शव को फंदे पर से नहीं उतारा और गांव में पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन शुरू हो गया l आसपास के गाँवो से यादव समाज के लोग जमा हो गये और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारे बाजी शुरू हो गईं l मुग़ल सराय थाना प्रभारी लक्षमण डाबर मुर्दाबाद के नारे बुलंद होने लगे l प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था एस पी जब तक नहीं आएंगे तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा lकरीब 12 बजे विदिशा जिले के एडिशनल एस पी प्रशांत चौबे मौके पर पहुंचे l प्रदर्शन कर रहे लोगों ने उनके सामने चार मांगे रखी मुगलसराय थाना प्रभारी लक्षमण डाबर को तत्काल सस्पेंड किया जाये l लड़का लड़की को जल्द पकड़ कर हाजिर किया जाय l लड़की भगाने में सहयोग करने वाले 10 लोगों को गिरफ्तार किया जाये, जिनकी जानकारी पुलिस को पहले ही दी जा चुकी हैं l मुख्य आरोपी अतिक्रमण और घर पर बुलडोजर चलाया जाय lपुलिस प्रशासन ने प्रभावी कार्यवाही करने के लिय तीन दिन का समय मांगा है l एडिशनल एस पी ओर सिरोंज SDM के करीब एक घंटे समझाने के बाद परिजन मान गए l जिसके बाद रज्जू का शव फांसी के फंदे से उतारकर सिरोंज के सरकारी अस्पताल पी एम के लिय लाया जा रहा है l

MP Investment : मध्यप्रदेश ने उद्योग और निवेश के क्षेत्र में बनाई मजबूत पहचान-डॉ. मोहन यादव

MP Investment : नई दिल्ली में हुई एनआईसीडीआईटी की एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी

Ariha Pangambam ने एशियन जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में रचा इतिहास, भारत को दिलाया गोल्ड

Ariha Pangambam: भारत की युवा जिम्नास्ट अरिहा पंगंबम ने एशियन जिम्नास्टिक चैंपियनशिप

Indonesia में भूकंप से 53 मौतें, 995 आफ्टरशॉक से दहशत; घर छोड़ने को मजबूर लोग

Indonesia: इंडोनेशिया के पूर्वी हिस्से में आए शक्तिशाली भूकंप ने बड़े पैमाने

NHM Employees Demand : NHM कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

NHM Employees Demand : उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी

Mecca Defence Pact पर ट्रंप के बयान से पाकिस्तान खुश, शहबाज शरीफ ने की अमेरिकी राष्ट्रपति की तारीफ

Mecca Defence Pact: मक्का जॉइंट डिफेंस एग्रीमेंट को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड

Raipur Car Accident: नया रायपुर में तेज रफ्तार दो कारों की भिड़ंत

Raipur Car Accident: रायपुर के नया रायपुर में मंडी बोर्ड के पास

Smart Meter Protest Khairagarh: स्मार्ट मीटर के विरोध में ग्रामीणों का चक्काजाम

Smart Meter Protest Khairagarh : खैरागढ़ जिले के छुईखदान क्षेत्र के उदयपुर