,

नेशनल हाईवे 130 पर दर्दनाक हादसा: चलती बाइक से गिरने से युवक की मौत

Tragic accident on National Highway 130: Young man dies after falling from a moving bike

रिपोर्टर – समीम खान

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। यह हादसा नेशनल हाईवे 130 पर सिंगीटाना घुनघुट्टा नदी के समीप मंगलवार शाम लगभग 5:30 बजे हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक युवक रवि दास, पिता अमृत दास, निवासी ग्राम खोडरी, थाना उदयपुर, अपने एक साथी के साथ अंबिकापुर से लखनपुर की ओर बाइक से लौट रहा था। इसी दौरान सिंगीटाना के पास बाइक में पीछे बैठे रवि दास अचानक असंतुलित होकर सड़क पर गिर गया। गिरने से उसके चेहरे और सिर में गंभीर चोटें आईं, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही लखनपुर थाना पुलिस और डायल 112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पिकअप वाहन की मदद से लखनपुर अस्पताल भिजवाया, जहां उसे मरचुरी में रखा गया है।

पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। इस घटना से गांव और परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।

घटना के बाद छत्तीसगढ़ सभी सेवा संस्थान के प्रदेश सचिव सुरेंद्र साहू, थाना के आरक्षक दशरथ राजवाड़े और लहपटरा निवासी मनोज कुमार ने मिलकर शव को अस्पताल पहुँचाने में सहयोग किया।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: कल का राशिफल 16 अक्टूबर 2026: शुक्रवार का दिन…

MP Congress Homecoming Campaign : कांग्रेस का ‘घर वापसी’ अभियान, मजबूत होगा संगठन

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव MP Congress Homecoming Campaign : मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव…

Netflix में बड़ी छंटनी, करीब 1,000 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी; 2022 के बाद सबसे बड़ी कटौती

BY: Yoganand Shrivastva Netflix दुनिया की प्रमुख वीडियो स्ट्रीमिंग कंपनियों में शामिल…

Yogi Adityanath Mirzapur Visit: मिर्जापुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, मां विंध्यवासिनी के किए दर्शन-पूजन

Yogi Adityanath Mirzapur Visit उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिर्जापुर पहुंचे।…