,

आज का राशिफल | 11 दिसंबर 2025

आज का राशिफल | 11 दिसंबर 2025

१. मेष राशि
आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्यों से जुड़कर नाम कमाने का रहेगा। आप धार्मिक कामों में भी आगे रहेंगे, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। यदि किसी काम को लेकर कोई टेंशन थी, तो वह भी दूर होती दिख रही है। आपको किसी से कोई जरूरी जानकारी साझा करने से बचना होगा। कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। बिजनेस को लेकर कोई पार्टनरशिप आपके लिए फायदेमंद रह सकती है। किसी अजनबी पर भरोसा न करें।

२. वृष राशि
आज का दिन मेहनत से काम करने का रहेगा। कोई अधूरा प्रोजेक्ट पूरा हो सकता है। जीवन साथी को कहीं घूमाने-फिराने लेकर जा सकते हैं। पिताजी से काम को लेकर सलाह लेना आपके लिए अच्छा रहेगा। धन-धान्य में वृद्धि से खुशी मिलेगी। प्रॉपर्टी की खरीदारी के लिए लोन लेना पड़ सकता है।

३. मिथुन राशि
आज का दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। छोटे-छोटे लाभ की योजनाओं पर ध्यान दें। परिवार में किसी वाद-विवाद से दूर रहें। वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। निवेश में समझदारी जरूरी है। किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है।

४. कर्क राशि
आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। सामाजिक आयोजन में शामिल होने का अवसर मिलेगा। वाणी में संयम रखें। कामकाज में मेहनत करेंगे। थकान महसूस हो तो आराम करें। किसी कानूनी मामले में सावधान रहें। प्रॉपर्टी से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा।

५. सिंह राशि
आज सोच-समझकर काम करने की जरूरत है। जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। अनावश्यक खर्चों से बचें। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। भाईचारे की भावना बनी रहेगी। कोई बात कहें तो साफ-साफ कहें। किसी काम के पूरे न होने से मन परेशान रह सकता है।

६. कन्या राशि
आज घर या मकान की खरीदारी की योजना बन सकती है। प्रतिस्पर्धा का भाव मन में रहेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में लापरवाही नहीं करनी है। धन से जुड़ा कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। उच्च शिक्षा के मार्ग खुलेंगे। परिवार में विवाह से जुड़ी बाधा दूर करने का प्रयास करेंगे।

७. तुला राशि
आज का दिन तनावग्रस्त रह सकता है। आय-व्यय में संतुलन बनाकर चलें। परिवार में किसी सदस्य से विवाद हो सकता है, जिसे बातचीत से सुलझाएं। बॉस की बातों को नजरअंदाज न करें, नहीं तो प्रमोशन में बाधा आ सकती है। माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा।

८. वृश्चिक राशि
आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। प्रतिस्पर्धा का भाव बना रहेगा। किसी भी काम में जल्दबाजी न करें। कार्यक्षेत्र में दूसरों पर निर्भर न रहें। अविवाहित लोगों के जीवन में किसी खास की एंट्री हो सकती है। करियर में अच्छा अवसर मिल सकता है। माताजी के साथ धार्मिक कार्यक्रम में जा सकते हैं।

९. धनु राशि
आज उन्नति की राह पर आगे बढ़ने का दिन है। जीवन साथी से किसी बात पर मतभेद हो सकता है। भक्ति में मन लगेगा और शुभ समाचार मिल सकता है। काम को लेकर नई योजनाएं बनाएंगे। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। पुराना लेन-देन निपट सकता है।

१०. मकर राशि
आज का दिन सामान्य रहेगा। कोई पुराना रोग उभर सकता है। माताजी से अपनी परेशानी साझा करेंगे। बढ़ते खर्च टेंशन बढ़ा सकते हैं। घर के कामों में लापरवाही करने से जीवन साथी नाराज हो सकते हैं। बाहर जाने की योजना बन सकती है, जिससे मन खुश रहेगा।

११. कुंभ राशि
आज पुराने वाद-विवाद खत्म होंगे। कोई मित्र लंबे समय बाद मिलने आ सकता है। संतान के साथ मनोरंजन का कार्यक्रम बनेगा। अच्छी सोच का फायदा मिलेगा। बॉस कोई बड़ी जिम्मेदारी दें, तो उसमें ढील न दें। घर के रिनोवेशन का काम शुरू हो सकता है। एक के बाद एक खुशखबरी मिलेगी।

१२. मीन राशि
आज रचनात्मक कार्यों से जुड़कर नाम कमाएंगे। सरकारी कामों में देरी से परेशानी हो सकती है, किसी अनुभवी से सलाह लें। राजनीति से जुड़े लोग आगे बढ़ेंगे। जरूरतों पर खर्च अधिक रहेगा। विदेशों से व्यापार करने वालों को शुभ समाचार मिल सकता है।

29 September Panchang: आज तृतीया तिथि और भरणी नक्षत्र, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त

29 September Panchang: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को हिंदू पंचांग के अनुसार…

Pansemal Talent Award: विधायक श्याम बरडे ने 122 मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Pansemal Talent Award: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के पानसेमल विधानसभा क्षेत्र…