,

प्रीमियम शराब दुकान खोलने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

- Advertisement -
Ad imageAd image
Title: Congress protests against opening of premium liquor shop

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

जिला कांग्रेस अध्यक्ष आशीष छाबड़ा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बेमेतरा कलेक्ट्रेट पहुंचकर जताया विरोध, राज्य सरकार की नई शराब नीति को बताया जनविरोधी।

बेमेतरा मुख्यालय में प्रस्तावित प्रीमियम वाइन शॉप को लेकर आज माहौल गरम रहा। इस शराब दुकान को नगर के कलेक्ट्रेट कार्यालय और शासकीय महाविद्यालय के बीच नेशनल हाईवे मार्ग पर खोलने की तैयारी की जा रही है। इस निर्णय का स्थानीय निवासियों के साथ-साथ अब राजनीतिक स्तर पर भी कड़ा विरोध शुरू हो गया है।

आज 13 जून को जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बेमेतरा कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर विरोध दर्ज किया और ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन में सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए।

प्रस्तावित वाइन शॉप के विरोध के कारण:

शराब दुकान के पास ही शासकीय महाविद्यालय स्थित है, जिससे विद्यार्थियों पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।

यह स्थल नेशनल हाईवे पर है, जहां आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं, ऐसे में यह दुकान खतरे को बढ़ा सकती है।

स्थानीय कोबिया वार्डवासियों सहित शहर के आम नागरिक पहले ही विरोध कर चुके हैं।

कांग्रेस का आरोप:

इस मौके पर श्री आशीष छाबड़ा ने राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए कहा,

“एक ओर छत्तीसगढ़ में स्कूलों को बंद किया जा रहा है, दूसरी ओर 67 से अधिक नई शराब दुकानों को खोलने की तैयारी की जा रही है। यह सरकार की जनविरोधी नीति को दर्शाता है।”

उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह की शराब दुकानों से सामाजिक बुराइयाँ और अपराध बढ़ने की आशंका रहती है।

ज्ञापन की मांगें:

प्रस्तावित प्रीमियम शराब दुकान को नगर से दूर किसी उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित किया जाए।

युवाओं और विद्यार्थियों की सुरक्षा तथा नैतिक विकास को प्राथमिकता दी जाए।

जनभावनाओं का सम्मान करते हुए स्थानीय निवासियों की सहमति के बिना शराब दुकानें न खोली जाएं।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Mayaganj Hospital: मायागंज अस्पताल में घायल युवक की मौत, इलाज में देरी का आरोप; परिजनों ने 3 घंटे किया हंगामा

रिपोर्ट: संजीव कुमार शर्मा Mayaganj Hospital भागलपुर के मायागंज अस्पताल में इलाज

Shailesh Kumar Record: सारण के शैलेश कुमार ने रचा इतिहास, Badwater 135 Ultra Marathon में बनाया नया रिकॉर्ड

रिपोर्टर: पवन कुमार सिंह Shailesh Kumar Record सारण जिले के गड़खा प्रखंड

Mainpat Ghunghta Bridge Accident: दूसरे दिन नदी से मिला लापता युवक का शव, SDRF ने चलाया सर्च ऑपरेशन

Mainpat Ghunghta Bridge Accident अंबिकापुर के मैनपाट क्षेत्र में हुए घुनघंटा पुल