,

रायगढ़ में बाघ की दस्तक: पांच दिन में 100 किमी का सफर

- Advertisement -
Ad imageAd image
Tiger enters Raigarh: 100 km journey in five days

वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी

रायगढ़। रायगढ़ जिले में बाघ की मूवमेंट को लेकर हड़कंप मच गया है। पिछले पांच दिनों में बाघ ने जंगल के रास्ते करीब 100 किलोमीटर की दूरी तय की है। ताजा जानकारी के अनुसार, मंगलवार को लैलूंगा इलाके में उसके पंजों के निशान मिले हैं। इससे पहले यही निशान छाल और कोरबा इलाके में भी देखे गए थे।

कहां-कहां दिखे बाघ के निशान

  • 1 अगस्त को कोरबा के पास पहली बार पंजों के निशान मिले।
  • इसके दो दिन बाद छाल क्षेत्र में निशान दिखे।
  • और अब लैलूंगा इलाके में ताजे फुटप्रिंट मिले हैं।

तीनों जगह मिले पंजों का साइज लगभग 16 सेंटीमीटर लंबा और 14 सेंटीमीटर चौड़ा पाया गया, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि एक ही वयस्क बाघ कोरबा से रायगढ़ जिले की ओर भ्रमण कर रहा है।

ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग सतर्क

बाघ की मौजूदगी की खबर से ग्रामीणों में मवेशियों की सुरक्षा को लेकर चिंता व्याप्त है, जबकि वन विभाग ने इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है।

  • अब तक बाघ को किसी ने प्रत्यक्ष रूप से नहीं देखा है।
  • किसी बड़े शिकार के सबूत भी नहीं मिले हैं।
  • रायगढ़ और धर्मजयगढ़ वन मंडल ने संयुक्त अभियान शुरू किया है।

अधिकारियों का बयान

रायगढ़ वन मंडल के डीएफओ अरविंद पी.एम. ने कहा—

“छाल और लैलूंगा क्षेत्र में मिले फुटप्रिंट से यह साफ है कि बाघ कोरबा से छाल और वहां से तमनार होते हुए लैलूंगा पहुंचा है। ट्रैकिंग में यह भी सामने आया है कि यह बाघ हमीरपुर से उड़ीसा की ओर मूवमेंट कर रहा है।”

उन्होंने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक शेर (टाइगर) के वीडियो को रायगढ़ जिले का बताने से साफ इंकार करते हुए कहा—

“अभी तक किसी भी प्रकार से बाघ की मौजूदगी का कन्फर्मेशन नहीं हुआ है। फुटप्रिंट से केवल संभावना नजर आ रही है। लोग पैनिक न हों और अफवाहों से सतर्क रहें।”

Mahakali Movie का टीजर रिलीज, भूमि शेट्टी के महाकाली रूप ने उड़ाए होश, जानें कब होगी रिलीज

Mahakali Movie: प्रशांत वर्मा सिनेमैटिक यूनिवर्स की अगली फिल्म 'महाकाली' को लेकर

Basti Murder Case: रास्ते के विवाद में युवक की मौत, हमले के बाद अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

रिपोर्ट: उमंग पाण्डेय Basti Murder Case बस्ती जिले के लालगंज थाना क्षेत्र

चांद के दक्षिणी ध्रुव पर अचानक टला , Chang’e-7 की लॉन्चिंग पर लगा ब्रेक; जानें क्या है वजह

Chang’e-7: चीन ने अपने महत्वाकांक्षी चंद्र मिशन Chang’e-7 को लेकर बड़ा फैसला

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. IGKV पेपर लीक के बाद

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर में इंटरनेशनल स्विमिंग कोच

Chanakya Niti: धोखेबाज़ पार्टनर हो या झूठा दोस्त, इन 6 संकेतों से सामने आ जाएगा सच

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में व्यक्ति के व्यवहार, रिश्तों

Dancer Rape Case: छपरा में ऑर्केस्ट्रा डांसर से दुष्कर्म का आरोप, छह लोगों पर FIR

रिपोर्ट: पवन कुमार सिंह Dancer Rape Case सारण जिले के अमनौर थाना

Over Mobile EMI Stress: मोबाइल की EMI का दबाव बना मुसीबत, डांस टीचर ने यमुना में लगाई छलांग

BY: Yoganand Shrivastva Over Mobile EMI Stress दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कालिंदी कुंज