,

Mahayatra 360 Kanwar Yatra: 419 किलोमीटर की कांवड़ पदयात्रा 12वें दिन पूरी, चोरकी पानी धाम में हुआ जलाभिषेक

Mahayatra 360 Kanwar Yatra

Mahayatra 360 Kanwar Yatra: सावन के अंतिम सोमवार के अवसर पर चोरकी पानी धाम में आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। Mahayagatra 360 Kanwar Yatra के कांवड़ियों ने 419 किलोमीटर की लंबी पदयात्रा पूरी कर पवित्र गंगाजल से स्वयंभू शिवलिंग शंभू भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। 12वें दिन यात्रा के समापन के साथ महायात्रा 360 की पांचवें वर्ष की कांवड़ पदयात्रा भी संपन्न हुई।

कांवड़ियों द्वारा पवित्र गंगाजल उत्तर प्रदेश के अस्सी घाट से लाया गया था। चोरकी पानी धाम पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक और रुद्राभिषेक किया। इस दौरान पूरा धाम हर-हर महादेव और बोल-बम के जयघोष से गूंज उठा।

Mahayatra 360 Kanwar Yatra: 419 किलोमीटर की यात्रा के बाद चोरकी पानी धाम पहुंचे कांवड़िए

Mahayagatra 360 Kanwar Yatra के तहत श्रद्धालुओं ने लगातार 12 दिनों तक 419 किलोमीटर की पदयात्रा की। कठिन और लंबी यात्रा पूरी करने के बाद कांवड़िए चोरकी पानी धाम पहुंचे, जहां उन्होंने अस्सी घाट से लाए गए पवित्र गंगाजल को स्वयंभू शिवलिंग शंभू भोलेनाथ को अर्पित किया।

Mahayatra 360 Kanwar Yatra

पदयात्रा के पांचवें वर्ष के सफल समापन को लेकर कांवड़ियों और आयोजन समिति में विशेष उत्साह नजर आया। चोरकी पानी धाम में पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की आराधना की और क्षेत्र की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।

Mahayatra 360 Kanwar Yatra: विधायक रामकुमार टोप्पो ने परिवार के साथ किया जलाभिषेक

Mahayatra 360 Kanwar Yatra: सावन के अंतिम सोमवार को चोरकी पानी धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान विधायक रामकुमार टोप्पो भी अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मंदिर पहुंचे और भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। विधायक रुद्राभिषेक कार्यक्रम में भी शामिल हुए।

read also: LPG e-KYC की डेडलाइन आज खत्म, जानिए क्या होगा अगर वेरिफिकेशन नहीं कराया

Mahayagatra 360 Kanwar Yatra के समापन अवसर पर धाम में भक्तिमय माहौल बना रहा। सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते रहे। हर-हर महादेव और बोल-बम के जयकारों से पूरा परिसर गूंजता रहा।

Mahayatra 360 Kanwar Yatra: श्रद्धालुओं के लिए समिति ने कराया भंडारा

सावन के अंतिम सोमवार पर चोरकी पानी धाम पहुंचे श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आयोजन समिति की ओर से भंडारे का भी आयोजन कराया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

419 किलोमीटर की पदयात्रा पूरी होने और पांचवें वर्ष की कांवड़ यात्रा के सफल समापन के साथ चोरकी पानी धाम में धार्मिक आयोजन संपन्न हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरा क्षेत्र शिवभक्ति में डूबा नजर आया।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Indore Rajwada SBI Action: राजवाड़ा में SBI बैंक की बिल्डिंग पर निगम की कार्रवाई

Indore Rajwada SBI Action: इंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़ा क्षेत्र में गुरुवार को…

Khairagarh University Protest: वाद्य यंत्रों की कमी से रिजल्ट की गड़बड़ी तक, संगीत संकाय के छात्रों का फूटा गुस्सा

Khairagarh University Protest: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ स्थित राजकुमारी इंदिरा कला एवं संगीत…