,

ओटीटी में तबाही मचाने आ गई ये 5 फिल्में और वेब सीरीज, देखें लिस्ट

web series

इस हफ्ते ओटीटी पर ढेरों फिल्में और वेब सीरीज आ रही हैं। दर्शक नई ओटीटी वेबसीरीज के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार करते हैं। नेटफ्लिक्स से लेकर सोनी लिव, डिज्नी प्लस हॉटस्टार और प्राइम वीडियो तक, सभी ओटीटी प्लेटफॉर्म एक से बढ़कर एक कंटेंट लेकर आते हैं। इस हफ्ते में भी कई वेब सीरीज और फिल्में आने वाली हैं। आइए आपको बताते हैं पूरी लिस्ट..

कल्कि 2898 एडी
कल्कि 2898 एडी गुरूवार 22 अगस्त को प्राइम वीडियो में स्ट्रीम होगी। इसे कुछ महीने पहले ही सिनेमा घरों में रिलीज किया जा चुका है। इसके स्टारकास्ट की बात करें तो प्रभास, अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका में हैं। यह हिंदू भगवान विष्णु के एक आधुनिक अवतार की कहानी है।

तिकड़म फिल्म
तिकड़म फिल्म बहुत पहले ही सिनेमा घरों में रिलीज हो चुकी है। अब मेकर्स इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा में रिलीज करने की तैयारी में हैं। इसे 23 अगस्त को स्ट्रीम किया जाएगा। यह फैमिली ड्रामा फिल्म है जिसमें अमित सियाल मुख्य भूमिका में हैं।

रायन
साउथ के सुपर स्टार धनुष की रायन ने बॉक्स ऑफिस में शानदार कमाई की है। अब इसे ओटीटी में भी रिलीज किया जा रहा है। इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर 23 अगस्त को रिलीज किया जाएगा।

‘फॉलो कर लो यार’
अभिनेत्री उर्फी जावेद अपने अजब गजब फैशन सेंस और पहनावे के लिए चर्चा में बनी रहती हैं। ज्यादातर लोग उन्हें उनके कपड़ों को लेकर ट्रोल भी करते हैं। हालाकि इसके बावजूद उन्हें इससे फर्क नहीं पड़ता। अब उर्फी अपनी कहानी को सीरीज के रूप में सामने लाने वाली हैं। इसे भी 23 अगस्त को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जाएगा।

पचिनको
वेब शो पचिनको भी शुक्रवार यानी 23 अगस्त को ओटीटी प्लेटफॉर्म एप्पल टीवी पर स्ट्रीम होगी। इसमें 1910 और 1989 के बीच की कहानी है, जिसमें कोरिया का जापान पर कब्जा करना और द्वितीय विश्व युध्द की कहानी शामिल हैं। इसे 23 अगस्त के दिन एप्पल टीवी पर स्ट्रीम किया जाएगा।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 का दिन मेष से लेकर…

UP Cabinet Meeting: चार लिंक एक्सप्रेसवे से लेकर कैशलेस इलाज तक बड़े फैसले

Report: Vandna Rawat UP Cabinet Meeting उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

लूला की जीत से नाराज Donald Trump? ब्राजील चुनाव को बताया धांधली

Donald Trump: ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों को लेकर राजनीतिक विवाद…

Israel में चुनावी मुकाबला तेज, नेतन्याहू की सत्ता पर संकट के संकेत, बहुमत के लिए 61 सीटों का गणित अहम

Israel: इजरायल में संसदीय चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज है। प्रधानमंत्री…