सुप्रीम कोर्ट के आवारा कुत्तों वाले फैसले पर पुनर्विचार की संभावना, CJI ने दिया आश्वासन

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

दिल्ली-NCR में आवारा कुत्तों को हटाने के सुप्रीम कोर्ट के हालिया आदेश ने बहस छेड़ दी है। इस मामले में एक ओर पशु प्रेमी हैं, जो फैसले को लेकर चिंता जता रहे हैं, जबकि दूसरी ओर वे लोग हैं जो इसे जरूरी कदम मानते हैं। अब भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) बी.आर. गवई ने इस आदेश पर पुनर्विचार करने की बात कही है, जिससे डॉग लवर्स को राहत की उम्मीद बंधी है।


मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा

13 अगस्त को एक वकील ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर कोर्ट के पुराने आदेश का हवाला दिया, जिसमें कहा गया था कि सभी जीवों के प्रति करुणा बरतना आवश्यक है और सामुदायिक कुत्तों की अंधाधुंध हत्या नहीं की जा सकती। इस दौरान उन्होंने उल्लेख किया कि उस फैसले में न्यायमूर्ति करोल भी बेंच का हिस्सा थे।

वकील की दलीलें सुनने के बाद CJI गवई ने कहा, “बेंच अपना निर्णय सुना चुकी है, लेकिन मैं इस मामले पर विचार करूंगा।”


सुप्रीम कोर्ट का हालिया आदेश

11 अगस्त को शीर्ष अदालत ने दिल्ली-NCR में आवारा कुत्तों के बढ़ते हमलों और रेबीज से होने वाली मौतों को देखते हुए आदेश दिया कि सभी आवारा कुत्तों को 8 हफ्तों के भीतर शेल्टर होम में स्थानांतरित किया जाए। कोर्ट ने साफ चेतावनी दी कि इस प्रक्रिया में बाधा डालने वाले किसी भी संगठन या व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें... 1. सीएम ने पाठ्य पुस्तक

3 रुपये महंगा हुआ Petrol Diesel, ट्रांसपोर्ट से रसोई तक पड़ेगा असर

Petrol Diesel: देशभर में एक बार फिर पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की

Tamil Nadu के सीएम विजय का बड़ा ऐलान, कर्मचारियों का बढ़ाया महंगाई भत्ता; महिलाओं को भी जल्द मिलेंगे 1000 रुपये

Tamil Nadu: तमिलनाडु सरकार ने सरकारी कर्मचारियों, शिक्षकों और पेंशनभोगियों को बड़ी

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. रायपुर में झमाझम बारिश,

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें... 1. सीएम ने पाठ्य पुस्तक

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है।

Gwalior : 17 मई को ‘नारद पत्रकारिता सम्मान समारोह’, 11 श्रेणियों में सम्मानित होंगे पत्रकार

Gwalior : मामा माणिकचंद वाजपेयी स्मृति सेवा न्यास के तत्वावधान में आद्य