by: vijay yadav
The Vvan Trailer : मुंबई। सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की आगामी फिल्म ‘द वन’ का ट्रेलर बुधवार को जारी कर दिया गया। करीब तीन मिनट के इस ट्रेलर में रहस्य, डर, आस्था और रोमांच का मिश्रण देखने को मिलता है। फिल्म की कहानी एक ऐसे जंगल के इर्द-गिर्द घूमती नजर आती है, जहां रात के समय जाने वाला व्यक्ति वापस नहीं लौटता।
ट्रेलर की शुरुआत सिद्धार्थ और तमन्ना के किरदारों से होती है। दोनों कहीं घूमने जाने की योजना बनाते हैं, लेकिन परिवार की वजह से उन्हें छठ पूजा के लिए घर लौटना पड़ता है। इसके बाद कहानी उन्हें एक ऐसे रहस्यमयी माहौल में ले जाती है, जहां वन देवी के मंदिर और उसकी शक्तियों से उनका सामना होता है।

The Vvan Trailer : ट्रेलर में दिखा रहस्य और रोमांच
‘द वन’ के ट्रेलर में कई एक्शन और फाइट सीक्वेंस के साथ बड़े स्तर पर विजुअल इफेक्ट्स का इस्तेमाल दिखाई देता है। कहानी में लगातार रहस्य का माहौल बनाए रखा गया है। ट्रेलर के अंतिम हिस्से में एक किरदार का चेहरा छिपाकर रखा गया है, जिससे फिल्म को लेकर एक बड़ा सवाल खड़ा होता है।
Loved the trailer
— Pramit (@ipramit_) September 16, 2026
Faaaaar better than the tease , The bgm , visuals , story & specially the last 10 secs
Woow
I can understand makers didn’t reveal much & that’s the best they did .
Can’t wait for next Saturday to witness this on big screen #TheVvaan https://t.co/5YYmdlV8aR
यही वजह है कि दर्शकों के बीच यह चर्चा भी शुरू हो गई है कि क्या फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा डबल रोल में नजर आएंगे या फिर किसी बड़े कलाकार की सरप्राइज एंट्री होगी। हालांकि, ट्रेलर से इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं होती।
The Vvan Trailer : कई कलाकार आएंगे नजर
फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया के अलावा सुनील ग्रोवर, श्वेता तिवारी, अनूप सोनी, मनीष पॉल और मिलिंद गुणाजी भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे।
फिल्म का निर्देशन दीपक कुमार मिश्रा ने किया है। इसका निर्माण बालाजी टेलीफिल्म्स और टीवीएफ ने मिलकर किया है। ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम बुधवार को मुंबई में आयोजित किया गया, जहां फिल्म की स्टारकास्ट के साथ निर्माता एकता कपूर भी मौजूद रहीं।
The Vvan Trailer : 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज
रहस्य और हॉरर-थ्रिलर तत्वों से भरपूर ‘द वन’ को लेकर ट्रेलर के बाद दर्शकों की उत्सुकता बढ़ गई है। फिल्म 25 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
ये भी जानिए : बैसाखी के सहारे Zaheer Iqbal, साथ में दिखीं सोनाक्षी; गणपति पंडाल का वीडियो वायरल


