,

अमेरिका में ट्रंप और एलन मस्क की तनातनी नई राजनीतिक पार्टी तक पहुंची, मस्क की पोस्ट पर लाखों अमेरिकियों ने जताया समर्थन

BY: Yoganand Shrivastva

वॉशिंगटन: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और दिग्गज उद्योगपति एलन मस्क के बीच बढ़ता विवाद अब एक नई सियासी दिशा लेता दिख रहा है। सोशल मीडिया पर दोनों के बीच तीखी नोकझोंक अब अमेरिकी राजनीति में एक संभावित नए दल के गठन की ओर इशारा कर रही है। एलन मस्क ने हाल ही में एक ऐसा सवाल उठाया, जिसने पूरे देश का ध्यान खींच लिया।

एलन मस्क का बड़ा सवाल – क्या समय आ गया है नई पार्टी का?

एलन मस्क ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोल के जरिए पूछा,
“क्या अब अमेरिका में एक ऐसी नई राजनीतिक पार्टी बनाने का समय आ गया है जो देश के 80% मध्यम वर्ग का वास्तविक प्रतिनिधित्व करे?”
उनके इस सवाल पर 48 लाख से ज्यादा लोगों ने अपनी राय दी, जिनमें से लगभग 80.08% ने मस्क के विचार का समर्थन किया, जबकि 19.2% लोगों ने असहमति जताई।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मस्क का बयान

एलन मस्क के इस पोल ने अमेरिका की राजनीतिक बहस को एक नया मोड़ दे दिया है। उनके पास X पर लगभग 20 करोड़ फॉलोअर्स हैं और ऐसे में उनकी पोस्ट का प्रभाव काफी व्यापक रहा। विश्लेषक मानते हैं कि यह ट्रंप के लिए एक सियासी चुनौती बन सकती है, खासकर तब जब मस्क यह कहते नजर आए कि उन्हें अब राष्ट्रपति तक सीधी पहुंच नहीं मिल रही।

मस्क-ट्रंप विवाद की शुरुआत कहां से हुई?

विवाद की चिंगारी तब भड़की जब डोनाल्ड ट्रंप ने पत्रकारों से कहा, “मैं एलन से बेहद निराश हूं।” उन्होंने मस्क पर यह आरोप लगाया कि वह सिर्फ अपने निजी हितों के लिए काम करते हैं और “थोड़े सनकी हो गए हैं”, क्योंकि ट्रंप की नीतियों की वजह से इलेक्ट्रिक वाहनों पर टैक्स क्रेडिट कम कर दिए गए हैं।

मस्क ने दिया करारा जवाब

मस्क ने ट्रंप के बयान पर तुरंत पलटवार करते हुए लिखा,
“डोनाल्ड ट्रंप अब केवल 3.5 साल के मेहमान हैं, जबकि मैं यहां 40 साल तक रहूंगा।”
इतना ही नहीं, उन्होंने ट्रंप को चुनाव जिताने का श्रेय भी खुद को देते हुए कहा,
“मेरे बिना ट्रंप चुनाव हार जाते। डेमोक्रेट्स हाउस पर काबिज होते और सीनेट में रिपब्लिकन अल्पमत में रह जाते।”
मस्क ने ट्रंप पर कृतघ्न होने का भी आरोप लगाया।

ट्रंप की प्रतिक्रिया – रिश्तों में आई दूरी

डोनाल्ड ट्रंप ने पहली बार मस्क के साथ रिश्तों में आई खटास को स्वीकार करते हुए कहा,
“हमारे संबंध पहले अच्छे थे, अब नहीं पता वैसे रहेंगे या नहीं।”
जर्मनी के चांसलर के साथ बैठक में उन्होंने यह भी कहा,
“मैंने एलन की काफी मदद की थी, लेकिन अब मैं उससे बहुत निराश हूं।”

नई राजनीतिक पार्टी की अटकलें तेज

एलन मस्क की पोस्ट और लोगों का भारी समर्थन यह संकेत दे रहा है कि अमेरिका में पारंपरिक दो-दलीय व्यवस्था (डेमोक्रेट्स और रिपब्लिकन) के बीच कोई नया विकल्प उभर सकता है।
राजनीतिक विश्लेषक यह सवाल उठा रहे हैं कि क्या एलन मस्क वास्तव में नई राजनीतिक पार्टी का गठन करेंगे?
और अगर हां, तो क्या वह अमेरिका में लंबे समय से जारी राजनीतिक ध्रुवीकरण को तोड़ पाएंगे?

Vidisha Road Accident : कुरवाई-मुंगावली मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने बाइक को रौंदा, दो मासूम बच्चों की मौत

Vidisha Road Accident: विदिशा जिले के कुरवाई थाना क्षेत्र में कुरवाई-मुंगावली मार्ग

Vidisha Road Accident : कुरवाई-मुंगावली मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने बाइक को रौंदा, दो मासूम बच्चों की मौत

Vidisha Road Accident: विदिशा जिले के कुरवाई थाना क्षेत्र में कुरवाई-मुंगावली मार्ग

Mandsaur Fight Video : टांकेड़ा में दो पक्षों में जमकर मारपीट, लाठी-डंडे चलने का VIDEO वायरल

Mandsaur Fight Video: मंदसौर जिले के अफजलपुर थाना क्षेत्र के टांकेड़ा गांव

Gotmar Mela 2026: पांढुर्णा के गोटमार मेले में खूनी खेल, 438 से अधिक घायल

Gotmar Mela 2026 : मध्य प्रदेश के पांढुर्णा जिले में पारंपरिक गोटमार

Hasdeo River Accident: जांजगीर-चांपा में बड़ा हादसा, हसदेव नदी में नहाते समय 3 युवक डूबे

Hasdeo River Accident: जांजगीर-चांपा जिले के देवरी चिचोली पिकनिक स्पॉट में बड़ा

MP Passenger Transport : आर्थिक विकास के साथ मिलेगा रोजगार,यात्री परिवहन के नए विजन पर मंथन

MP Passenger Transport : अत्याधुनिक, सुरक्षित, सुगम यात्री परिवहन,यात्री परिवहन के भविष्य

Raisen Jail Shooting: 9 दिन बाद सामने आया जिला जेल गोलीकांड का लाइव CCTV फुटेज

Raisen Jail Shooting : रायसेन जिला जेल में हुए गोलीकांड के करीब

VIP Helipad Construction: राजनांदगांव में उपराष्ट्रपति के हेलीपैड निर्माण पर उठे सवाल

VIP Helipad Construction: राजनांदगांव में उपराष्ट्रपति के आगमन के लिए बनाए गए

BHMS इंटर्नशिप स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर छात्रों की रैली आज, DM को सौंपेंगे ज्ञापन

रिपोर्ट- अंकित दुबे BHMS गाजीपुर के राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल,

Kerala Journalists UP Model: मीडिया संवाद में यूपी और केरल के पत्रकारों ने साझा किए अनुभव

Kerala Journalists UP Model लखनऊ में आयोजित एक विशेष मीडिया संवाद कार्यक्रम

Narcotics Case: 178 नशीले इंजेक्शन बरामदगी मामले में सप्लायर को 12 साल की सजा, 1 लाख जुर्माना

Narcotics Case: अंबिकापुर में नशीले इंजेक्शन की सप्लाई के मामले में कोर्ट