,

प्रतियोगी परीक्षा में पूछा गया छत्तीसगढ़ की पहली किन्नर सरपंच का नाम

The name of Chhattisgarh's first transgender sarpanch was asked in the competitive exam

रिपोर्ट- अविनाश चंद्र

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB)। एमसीबी जिले में एक अनोखा और गौरवपूर्ण क्षण सामने आया है। ग्राम पंचायत चंवारीडांड की सरपंच सोनू किन्नर का नाम प्रदेश भर में आयोजित प्रतियोगी परीक्षा के प्रश्नपत्र में शामिल किया गया। इससे पूरे किन्नर समाज में खुशी की लहर है और सरपंच सोनू किन्नर ने इसके लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

परीक्षा में पूछा गया सवाल

रविवार, 3 अगस्त को प्रदेश भर में प्रयोगशाला परिचालक प्रतियोगी परीक्षा आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में एक सवाल पूछा गया —
“छत्तीसगढ़ की पहली किन्नर सरपंच कौन है?”

इस प्रश्न के चार विकल्प दिए गए थे, जिनमें से सही उत्तर सोनू किन्नर था।

सोनू किन्नर का कहना

सोनू किन्नर ने कहा कि यह क्षण न केवल उनके लिए बल्कि पूरे किन्नर समाज के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने जनता और प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में यह एक अहम कदम है।

हाल ही में जीती थीं पंचायत चुनाव

गौरतलब है कि इसी वर्ष हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सोनू किन्नर ने ग्राम पंचायत चंवारीडांड से सरपंच पद पर जीत हासिल की थी। उनके चुनाव जीतने के बाद से ही गांव में विकास और सामाजिक समरसता को लेकर नई उम्मीदें जगी हैं।

किन्नर समाज में खुशी

परीक्षा में नाम आने से किन्नर समाज बेहद उत्साहित है। लोग इसे समाज में बढ़ती स्वीकृति और सम्मान का प्रतीक मान रहे हैं।

Jamtara News: जामताड़ा में अग्निमित्रा पॉल का जोरदार स्वागत, दुर्गा पूजा को लेकर दिया बड़ा बयान

रिपोर्ट: रतन कुमार Jamtara News पश्चिम बंगाल की उपमुख्यमंत्री अग्निमित्रा पॉल गुरुवार

Bihar Flood: नवगछिया के मदरौनी में कोसी का कहर, सड़कों और घरों में पांच फीट से ज्यादा पानी

रिपोर्ट: संजीव कुमार शर्मा Bihar Flood भागलपुर के नवगछिया अनुमंडल के मदरौनी

Yogi Adityanath: श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर मथुरा पहुंचे CM योगी, नन्हें कान्हाओं पर बरसाया स्नेह

Yogi Adityanath श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा पहुंचे।

Swine Flu Ayurvedic Treatment: स्वाइन फ्लू में कौन सी जड़ी-बूटियां हो सकती हैं मददगार

Swine Flu Ayurvedic Treatment: इन दिनों स्वाइन फ्लू यानी H1N1 संक्रमण को

Korba Unidentified Dead Body: खेत में अज्ञात शव मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Korba Unidentified Dead Body: कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. मेडिकल सर्टिफिकेट के लिए रिश्वत

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. भोपाल की न्यू मार्केट

Gorakhpur: गोरक्षपीठ में परंपरा, भव्यता और उल्लास से मनाया जाएगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

Report by: Vandana Rawat Gorakhpur: गोरक्षपीठ में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव (श्रीकृष्ण