,

The Burning Train: टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस में भीषण आग, एक यात्री की मौत

- Advertisement -
Ad imageAd image
The Burning Train

The Burning Train: आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम से करीब 66 किलोमीटर दूर येलमंचिली रेलवे स्टेशन के पास टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस में भीषण आग लग गई। रविवार रात करीब 12:45 बजे हुई इस घटना में एक बुजुर्ग यात्री की मौत हो गई, जबकि दो एसी कोच पूरी तरह जलकर खाक हो गए।

The Burning Train: यात्रियों में मची अफरा-तफरी, चेन खींचकर रोकी ट्रेन
आग लगते ही ट्रेन में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें देखकर घबराए यात्रियों ने इमरजेंसी चेन खींचकर ट्रेन रुकवाई और जान बचाने के लिए बाहर निकल आए। जिस समय आग लगी, एक कोच में 82 और दूसरे कोच में 76 यात्री सवार थे।

B1 कोच से मिली लाश, 70 वर्षीय यात्री की पहचान
पुलिस के मुताबिक B1 कोच से एक शव बरामद किया गया है। मृतक की पहचान 70 वर्षीय चंद्रशेखर सुंदरम के रूप में हुई है। हादसे में यात्रियों का काफी सामान भी जल गया।

B1 से M2 कोच तक फैली आग
प्राथमिक जानकारी के अनुसार सबसे पहले B1 एसी कोच में आग लगी, जो देखते ही देखते M2 कोच तक फैल गई। दोनों कोच पूरी तरह जल गए।

फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम येलमंचिली रेलवे स्टेशन पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके बाद जले हुए कोच को ट्रेन से अलग कर दिया गया और ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया।

The Burning Train: यात्रियों को वैकल्पिक साधनों से भेजा जाएगा
रेलवे प्रशासन ने बताया कि प्रभावित यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। घटना के बाद रेलवे और पुलिस प्रशासन सतर्क है।

The Burning Train: आग लगने के कारणों की जांच शुरू
आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए दो फोरेंसिक टीमें जांच में जुट गई हैं। शॉर्ट सर्किट, इलेक्ट्रिक पैनल में खराबी या अन्य तकनीकी कारणों की आशंका जताई जा रही है।

यह खबर भी पढ़ें: पीओके में फिर सक्रिय हुए आतंकी नेटवर्क: महिला और बच्चों की मौजूदगी, जैश-ए-मोहम्मद चला रहा ट्रेनिंग कैंप

Uttar Pradesh: यूपी में 2027 चुनाव की तैयारी तेज, BJP-सपा-बसपा ने बनाई रणनीति

BY: Yoganand Shrivastva Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव

Chaibasa News: चाईबासा में 2 अक्टूबर को होगा इंटक का आठवां महाधिवेशन, मजदूरों से एकजुट होने की अपील

रिपोर्ट : प्रेम श्रीवास्तव Chaibasa News भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस महासंघ (इंटक)

Machalpur News: चौकीदार के भरोसे माचलपुर उप तहसील कार्यालय, काम के लिए भटक रहे फरियादी

संवाददाता: प्रदीप बंसल Machalpur News नगर स्थित उप तहसील कार्यालय में अधिकारियों

CM डॉ. मोहन ओरछा में, कहा- राजा राम का मंदिर हमारी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संपदा

CM: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ओरछा प्रवास के दौरान

Faridabad News : SGM नगर के मकान पर पुलिस की रेड, देह व्यापार के शक में हिरासत में 4 महिलाएं और 2 युवक

रिपोर्ट: मनोज सूर्यवंशी Faridabad News : फरीदाबाद, हरियाणा के फरीदाबाद में थाना

Haridwar News : जनसुनवाई में दर्ज हुईं 44 शिकायतें, 26 समस्याओं का मौके पर हुआ निस्तारण

संवाददाता: धर्मराज Haridwar News : हरिद्वार। जिले के लोगों की समस्याओं का

Vaibhav Suryavanshi ने दलीप ट्रॉफी में रचा इतिहास, 15 साल की उम्र में तोड़ा 57 साल पुराना रिकॉर्ड

Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी से बड़ा