उलगुलान के महानायक भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और राज्य स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
The birth anniversary of the great hero of Ulgulan, Bhagwan Birsa Munda and the State Foundation Day were celebrated with great enthusiasm.

रिपोर्ट: रुपेश कुमार दास

हजारीबाग में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और राज्य स्थापना दिवस को राज्यभर के उत्साह के साथ मनाया गया। जिले में जिला स्तरीय कार्यक्रम विनोबा भावे विश्वविद्यालय परिसर के विवेकानंद सभागार में आयोजित किया गया, जिसमें हजारीबाग के वरिष्ठ अधिकारी, आम जनता और छात्रों की विशेष उपस्थिति रही। सभी ने उलगुलान के महानायक भगवान बिरसा मुंडा को नमन करते हुए उनके आदर्शों को याद किया।

इस वर्ष राज्य गठन के 25 साल पूरे हो गए हैं। दिलचस्प बात यह है कि भगवान बिरसा मुंडा के जन्मोत्सव के दिन ही इस राज्य की आधारशिला रखी गई थी। हजारीबाग में पिछले पांच दिनों से उत्सव का आयोजन चल रहा था, जो शनिवार को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के साथ समापन हुआ।

विवेकानंद सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिले के वरिष्ठ अधिकारियों से लेकर आम जनता, स्कूल के बच्चे और छात्रों की भी भागीदारी रही। सभी की आँखों में यह विश्वास झलक रहा था कि आने वाला वर्ष राज्य के लिए प्रगति और विकास का वर्ष होगा। कार्यक्रम में रांची से राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया, जिसमें राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अभिभाषण को लोगों ने बड़े ध्यान से सुना।

हजारीबाग की आयुक्त पवन कुमार पोद्दार भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। उन्होंने समस्त झारखंडवासियों को राज्य स्थापना की शुभकामनाएं दीं और कहा कि राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुँच रहा है। भविष्य में भी कई योजनाएँ लागू की जाएँगी। उन्होंने सभी से अपील की कि एकजुट होकर राज्य के विकास के लिए कार्य करें।

हजारीबाग के उपायुक्त ने भी राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिले के समस्त वासियों को शुभकामनाएँ दीं और कहा कि राज्य के विकास के साथ ही आम जनता का समग्र विकास सुनिश्चित होता है। जिला मुख्यालय के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें ग्रामीणों की भी अच्छी-खासी भागीदारी रही। इससे झारखंड की एकता और विविधता की झलक देखने को मिली।

उत्सव में भाग लेने वाले सभी लोगों ने यह संकल्प लिया कि वे भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों का पालन करते हुए राज्य और समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

Indore news: रोबोट चौराहे पर बस कंडक्टर की संदिग्ध मौत, इलाके में हड़कंप

Report: Devendra Jaiswal Indore news: इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र स्थित रोबोट

MP news: मध्य प्रदेश में निर्भया दिवस पर महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन

MP news: मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड, रेस्पॉन्सिबल टूरिज्म मिशन और नारी सशक्तिकरण

Chhatarpur news: इंस्टाग्राम से शुरू हुआ रिश्ता, दस दिन में विवादों में उलझा निकाह

रिपोर्ट: बॉबी अली Chhatarpur news: छतरपुर जिले के अलीपुर निवासी 23 वर्षीय

Chaurai news: बिच्छू पहाड़ आश्रम में श्री बालक दास जी महाराज महामंडलेश्वर पद पर आसीन

संवाददाता: अजीत पांडे Chaurai news: श्री पंचदशनाम महाकाल अखाड़ा के तत्वावधान में

खांसी का इलाज कराने गई महिला की इंजेक्शन लगते ही मौत

REPORT- SURESH BHATI गलत इंजेक्शन का आरोप बुलंदशहर। नगर पालिका के सामने

Dabra news: शहीदों के सम्मान से समझौता, पार्क की जगह बना दिया गया वाहन स्टैंड

संवाददाता- संतोष सराबगी Dabra news: स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों और सेनानियों की

Farrukhabad: प्रेम विवाह का मामला: शीवा अंसारी से बनीं सृष्टि श्रीवास्तव

REPORT- SARTAJ KHAN हिंदू रीति-रिवाज से की शादी Farrukhabad: जनपद के फतेहगढ़

सोनभद्र में केनरा बैंक के असिस्टेंट मैनेजर का होटल के कमरे में मिला शव

REPORT- PRAVIN शादी से पहले संदिग्ध हालात में मौत जिले के राबर्ट्सगंज

मुरादाबाद में हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का पैदल मार्च

REPORT- DANVEER SINGH मुरादाबाद।पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की मांग को

Ethiopia की संसद में पीएम मोदी का संबोधन, भारत की ओर से दोस्ती, सद्भावना और भाईचारे का संदेश

Ethiopia News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इथियोपिया के आधिकारिक दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री

मुरादाबाद में दूसरे दिन भी छाया घना कोहरा, सड़कों पर थमी रफ्तार

REPORT- DANVEER SINGH मुरादाबाद।मुरादाबाद में लगातार दूसरे दिन भी घना कोहरा छाया