पाकिस्तान की हर गली में घूम रहे हैं आतंकी, पाक सेना ने किया बड़ा खुलासा, आर्मी ने कुछ ही महीनों में पकड़े इतने आतंकी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

यह बात किसी से छिपी नहीं है कि हमारा पड़ोसी देश पाकिस्तान आतंकवाद का गढ़ है। पाकिस्तान हमेशा से ही भारत में आतंकवाद को बढ़ावा देने की साजिश रचता रहा है। आतंकवाद को लेकर भारत का रुख हमेशा से साफ रहा है। भारत ने हमेशा ही राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान को फटकार लगाई है कि वह इस पर काम करे। अब इससे जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, पाकिस्तानी सेना ने एक रिपोर्ट जारी की है, जिसमें उसने बताया है कि इस समय पाकिस्तान में कितने आतंकवादी हैं। इसके साथ ही पाकिस्तानी सेना ने यह भी बताया है कि अब तक कितनों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

पाकिस्तानी सेना ने क्या बताया?

पाकिस्तान के प्रतिष्ठित अखबार डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक सेना ने कहा कि पाकिस्तान में सेना को रोजाना 130 ऑपरेशन करने पड़ रहे हैं। महज 8 महीने में आतंकियों के खिलाफ 32,173 ऑपरेशन किए गए हैं। इनमें से 4,021 ऑपरेशन पिछले महीने किए गए, जिनमें 90 आतंकी मारे गए। पाकिस्तानी सेना के लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने कहा कि सेना, खुफिया एजेंसियां ​​और पुलिस हर दिन आतंकियों के खिलाफ 130 से ज्यादा ऑपरेशन कर रही हैं, इसके बावजूद आतंकियों की संख्या कम नहीं हो रही है।

8 महीनों में 193 सैनिक हुए शहीद

आतंकियों के खिलाफ सेना के ऑपरेशन में कई जवान शहीद भी हुए हैं। पाक सेना के प्रवक्ता के मुताबिक पिछले 8 महीने में 193 जवान शहीद हुए हैं। जबकि आतंकियों से लड़ते हुए सैकड़ों जवान घायल हुए हैं। आपको बता दें कि पाकिस्तान में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी), लश्कर-ए-इस्लाम, जमात-उल-अहरार समेत सैकड़ों आतंकी संगठन हैं। वहीं बलूचिस्तान में विद्रोही पाकिस्तानी सेना के खिलाफ हथियार उठा रहे हैं। वहां से आए दिन हमले भी किए जा रहे हैं। सेना के प्रवक्ता ने कहा, आतंकियों का सफाया होने तक सेना का यह ऑपरेशन जारी रहेगा। पाकिस्तान की हर गली में आतंकी पैदा हो रहे हैं, इनसे निपटना जरूरी होगा।

- Advertisement -
Ad imageAd image

एमपी में PACS Membership महाभियान 14 अप्रैल से शुरू, 10 लाख किसानों को जोड़ने का लक्ष्य

PACS Membership: मध्य प्रदेश में सहकारिता विभाग द्वारा बड़ा अभियान शुरू किया

एमपी में PACS Membership महाभियान 14 अप्रैल से शुरू, 10 लाख किसानों को जोड़ने का लक्ष्य

PACS Membership: मध्य प्रदेश में सहकारिता विभाग द्वारा बड़ा अभियान शुरू किया

Dhurandhar Franchise का जलवा, 3000 करोड़ क्लब में एंट्री, बाहुबली-पुष्पा को छोड़ा पीछे

Dhurandhar Franchise: भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के इतिहास में पहली बार किसी फिल्म

Saqib Hussain: जूतों के लिए रोया बेटा, मां ने बेचे गहने… आज IPL में चमका सितारा

Saqib Hussain ने अपने शानदार प्रदर्शन से आईपीएल 2026 में सभी का

Illegal Tree Cutting: कोरिया में सागौन प्लांटेशन पर लकड़ी तस्करों का हमला, अवैध कटाई से वन संपदा खतरे में

Illegal Tree Cutting: कोरिया जिले से रिपोर्टर चन्द्रकान्त पारगीर की रिपोर्ट के

Trump की आलोचना पर पोप लियो का जवाब, ‘शांति का संदेश Gospel पर आधारित, डरने की जरूरत नहीं’

Trump: वॉशिंगटन से सामने आए घटनाक्रम में अमेरिका में जन्मे पोप लियो

University Development: एक साल में बदली खैरागढ़ विश्वविद्यालय की तस्वीर, विकास के नए आयाम स्थापित

University Development: खैरागढ़ से संवाददाता खिलेश वर्मा की रिपोर्ट के अनुसार, कुलपति

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. हवाला के नाम पर

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. कई जिलों में भीषण

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: पंचांग के अनुसार 14 अप्रैल 2026, मंगलवार को वैशाख मास के