Report: Prem Shrivastva
Tata Steel Ethics Quiz जमशेदपुर में टाटा स्टील द्वारा आयोजित एथिक्स क्विज प्रतियोगिता में वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में शहर के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया से जुड़े पत्रकारों ने भाग लिया।
Tata Steel Ethics Quiz नैतिक पत्रकारिता और कॉर्पोरेट मूल्यों पर रहा फोकस
टाटा स्टील के एथिक्स माह के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य नैतिक मूल्यों, कॉर्पोरेट गवर्नेंस, बिजनेस इंटीग्रिटी और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। प्रतियोगिता में टाटा समूह के इतिहास, टाटा कोड ऑफ कंडक्ट और मीडिया एथिक्स से जुड़े प्रश्न पूछे गए।
Tata Steel Ethics Quiz विजेताओं का सम्मान, नैतिकता के महत्व पर जोर
कार्यक्रम में टाटा स्टील यूआईएसएल के प्रबंध निदेशक अतुल भटनागर ने विजेताओं को सम्मानित किया। अंजनी पांडेय दूसरे और मनप्रीत सिंह भाटिया तीसरे स्थान पर रहे। वक्ताओं ने पत्रकारिता में निष्पक्षता, पारदर्शिता और जवाबदेही को लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक बताया।





