,

Supaul Bank Account News: सुपौल में आंगनबाड़ी सहायिका के खाते में दिखे 740 करोड़ रुपये, बैलेंस देख परिवार और बैंक कर्मी भी चौंके

- Advertisement -
Ad imageAd image
Supaul Bank Account News

रिपोर्ट: अजीत कुमार ठाकुर

Supaul Bank Account News बिहार के सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज प्रखंड में एक आंगनबाड़ी सहायिका के बैंक खाते में अचानक 740 करोड़ रुपये से अधिक की राशि दिखाई देने का मामला चर्चा का विषय बन गया है। हरिहरपट्टी पंचायत निवासी गीता देवी के खाते में 7,40,68,72,895.78 रुपये का बैलेंस दिखने के बाद परिवार और स्थानीय लोग हैरान रह गए।

Supaul Bank Account News पैसे निकालने पहुंचीं तो खुला चौंकाने वाला राज

जानकारी के अनुसार, 10 जुलाई को गीता देवी सीएससी केंद्र पर अपने खाते से 2100 रुपये निकालने पहुंचीं। निकासी के बाद जब खाते का बैलेंस चेक किया गया तो स्क्रीन पर अरबों रुपये की रकम दिखाई दी। सीएससी संचालक और गीता देवी दोनों इस अप्रत्याशित बैलेंस को देखकर आश्चर्यचकित रह गए। गीता देवी ने पहले इसे पति द्वारा भेजी गई राशि समझा, लेकिन पति ने किसी भी बड़े लेनदेन से इनकार कर दिया।

Supaul Bank Account News कुछ देर बाद खाता हुआ फ्रीज, जांच शुरू

सीएससी संचालक ने गीता देवी को तुरंत बैंक से संपर्क करने की सलाह दी। इसी बीच दोबारा बैलेंस चेक करने पर खाता फ्रीज मिला और बाद में 10 हजार रुपये निकालने का प्रयास भी विफल रहा। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि खाते में इतनी बड़ी राशि तकनीकी गड़बड़ी, बैंकिंग त्रुटि या किसी अन्य कारण से दिखाई दी। मामले की जांच जारी है और पूरे इलाके में इसे लेकर चर्चाओं का दौर जारी है।

Read this: Gold Silver Price 15 July 2026 : कच्चे तेल की तेजी से टूटा सोना-चांदी, MCX पर बड़ी गिरावट, जानें ताजा भाव

Balochistan में पाकिस्तानी सेना की एयरस्ट्राइक, 20 नागरिकों की मौत; दर्जनों घर तबाह

Balochistan: पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में पाकिस्तानी सेना की ओर से

भारत पर 100% Tariff वाले अमेरिकी बिल के समर्थन में बोरिस जॉनसन, बोले- रूस पर पड़ेगा दबाव

100% Tariff: ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने रूस से तेल

International Youth Day पर PM Modi का युवाओं को संदेश, संस्कृत सुभाषित के जरिए बताए सफलता और सम्मान के गुण

International Youth Day: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर

Parliament Monsoon सत्र के आखिरी 2 दिन में हंगामा तेज, JPC के पास भेजा जा सकता है FCRA बिल

Parliament Monsoon: मानसून सत्र के अब केवल दो कार्यदिवस बाकी हैं। बुधवार

CG: Top 10 News

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. पहाड़ी कोरवा युवक की पीट-पीटकर

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. पन्ना की खदान में

Aaj ka Rashifal: जानें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: बुधवार, 12 अगस्त 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Chanakya Niti: इन 6 मुश्किल मौकों पर जो आपके साथ खड़ा रहे, वही है सच्चा मित्र, चाणक्य ने बताई पहचान

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियों में जीवन, रिश्तों, व्यवहार और मित्रता