Sultanpur loot case: एनकाउंटर में पुलिस ने किया एक और आरोपी को ढ़ेर, पिता बोले – अखिलेश यादव…

- Advertisement -
Ad imageAd image
Sultanpur loot case

सुल्तानपुर सराफा लूटकांड के आरोप में एसटीएफ द्वारा उन्नाव में मारे गए शातिर अनुज प्रताप सिंह के पिता ने सरकार व सपा मुखिया पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। मोहनगंज के जनापुर निवासी धर्मराज सिंह ने कहा कि उनका बेटा अनुज चार जून को घर से गया था। उसे पुलिस ने एनकाउंटर में मार दिया है।

उन्होंने कहा कि जिन लोगों पर 35 से 40 मुकदमें हैं। उनका कुछ नहीं हो रहा है। उनके बेटे पर एक मुकदमा था और सुल्तानपुर डकैती में नाम आया। पुलिस ने उनके बेटे का एनकाउंटर कर दिया। कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव की इच्छा पूरी हो गई। ठाकुर का एनकाउंटर होने से उनकी इच्छा पूरी हो गई। सरकार की मर्जी है। जो सरकार कराए।

शोक में डूबा परिवार
एनकाउंटर में मारे गए अनुज सिंह की बहन अमीषा सिंह का कहना है कि जो भी हो रहा बहुत गलत है। सरकार मनमानी कर रही है। अगर किसी ने अपराध किया है तो उसको सजा कानून देगा लेकिन पुलिस ऐसे एनकाउंटर में मार रही है। पुलिस को वर्दी दी गई है जिसका गलत फायदा उठा रही है। जिस पर 36 मुकदमें हैं, उनका कुछ नहीं हुआ जिस पर एक मुकदमा था, उसका भी एनकाउंट कर दिया। अगर 15 लोग शामिल थे घटना में तो सभी का एनकाउंटर होना चाहिए। कोई इंसाफ नहीं मिल रहा है।

अखिलेश यादव ने कही ये बात
वहीं इस मामले में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा- “सबसे कमज़ोर लोग एनकाउंटर को अपनी शक्ति मानते हैं। किसी का भी फ़र्ज़ी एनकाउंटर नाइंसाफ़ी है। हिंसा और रक्त से उप्र की छवि को घूमिल करना उप्र के भविष्य के विरूद्ध एक बड़ा षड्यंत्र है। आजके सत्ताधारी जानते हैं कि वो भविष्य में फिर कभी वापस नहीं चुने जाएँगे। इसीलिए वो जाते-जाते उप्र में ऐसे हालत पैदा कर देना चाहते हैं कि उप्र में कोई प्रवेश-निवेश ही न करे। उप्र की जागरूक जनता ने जिस तरह लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराया है, भाजपाई उसीका बदला ले रहे हैं। जिनका ख़ुद का कोई भविष्य नहीं होता, वही भविष्य बिगाड़ते हैं। निंदनीय! “

Leave a comment

ग्वालियर में बड़ा रजिस्ट्री घोटाला: लोकेशन बदलकर की जा रही स्टांप ड्यूटी चोरी

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में संपत्ति रजिस्ट्री से जुड़ा एक बड़ा फर्जीवाड़ा

छत्तीसगढ़ की 25 प्रमुख खबरें – 8 जुलाई 2025

1. IED ब्लास्ट में शहीद हुआ BSF जवान कांकेर जिले में नक्सलियों

मध्यप्रदेश की 25 बड़ी खबरें | 8 जुलाई 2025

मध्यप्रदेश की राजनीति, अपराध, मौसम और विकास योजनाओं से जुड़ी आज की

आज का राशिफल (8 जुलाई 2025): सभी 12 राशियों के लिए

मेष राशि (Aries) मिश्रित फलदायक दिन, संपत्ति विवाद से रहें सावधान वृष

मध्यप्रदेश की गतिशीलता-शांति और संसाधनों का लाभ उठाएँ निवेशक: CM डॉ. यादव

जहां संभावना दिखती है, वहां नियम बदलने से नहीं हिचकिचाएंगे मुख्यमंत्री डॉ.

लुधियाना इंटरैक्टिव सेशन में मिले 15,606 करोड़ के निवेश प्रस्ताव : CM डॉ. यादव

20 हजार से अधिक रोजगार का होगा सृजन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाओं पर इंटरैक्टिव सेशन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से लुधियाना में प्रमुख उद्योगपतियों ने की वन-टू-वन चर्चा

DVC मैथन ने मनाया 78वां स्थापना दिवस, परियोजना प्रमुख ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कन्हैया कुमार /धनबाद धनबाद: (निरसा)।डीवीसी मैथन ने सोमवार सुबह अपना 78वां स्थापना

हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल और बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी को सीकरी थाना की पुलिस ने किया डिटेन

हजारीबाग से रूपेश कुमार दास की रिपोर्ट…. हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद

सेलेबी एविएशन को दिल्ली हाई कोर्ट से झटका, सुरक्षा मंजूरी रद्द करने पर राहत नहीं

BY: Yoganand Shrivastva नई दिल्ली, तुर्किये की एयरपोर्ट सेवा प्रदाता कंपनी सेलेबी