,

Bokaro चास चुनाव में हिंसा: पार्षद प्रत्याशी के पति ने SDPO पर किया हमला, गंभीर रूप से घायल अधिकारी अस्पताल में भर्ती

Bokaro

Report: Sanjeev kumar

Bokaro चास नगर निगम चुनाव के दौरान सोमवार को उस वक्त भारी बवाल हो गया, जब एक वार्ड पार्षद प्रत्याशी के पति ने ड्यूटी पर तैनात एसडीपीओ (SDPO) प्रवीण सिंह पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

भीड़ हटाने के दौरान हुआ विवाद और हमला

Bokaro घटना वन विभाग के विश्रामागार स्थित मतदान केंद्र (बूथ संख्या 32) की है। घायल एसडीपीओ प्रवीण सिंह ने अस्पताल से जानकारी दी कि मतदान केंद्र के भीतर नियमों का उल्लंघन करते हुए भारी भीड़ जमा थी। जब उन्होंने पुलिस बल के साथ लोगों को 100 मीटर की परिधि से बाहर जाने का निर्देश दिया, तो वार्ड संख्या 32 के पार्षद प्रत्याशी के पति रमाशंकर सिंह और उनके समर्थकों ने विरोध शुरू कर दिया। बहस के दौरान ही रमाशंकर सिंह ने अचानक एसडीपीओ पर हमला कर दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।

एसपी की सख्त चेतावनी: “आरोपी जाएगा जेल”

Bokaro वारदात की सूचना मिलते ही बोकारो एसपी हरविंदर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे और स्थिति का जायजा लिया। एसपी ने बताया कि कुछ लोग अपने प्रत्याशी के पक्ष में फर्जी मतदान कराने के उद्देश्य से भीड़ इकट्ठा कर रहे थे। जब पुलिस ने कानून व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश की, तो यह हिंसक हरकत की गई। एसपी ने स्पष्ट किया कि ऑन-ड्यूटी अधिकारी पर हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे जेल भेजा जाएगा।

प्रत्याशी पक्ष का आरोप: “पुलिस ने की मारपीट”

Bokaro दूसरी ओर, आरोपी रमाशंकर सिंह और पार्षद प्रत्याशी की महिला समर्थकों ने पुलिस पर ही मारपीट का आरोप लगाया है। उन्होंने एसपी को बताया कि पुलिस बेवजह लोगों पर बल प्रयोग कर रही थी। हालांकि, पुलिस का कहना है कि यह केवल कार्रवाई से बचने के लिए लगाया गया आरोप है। फिलहाल, एसडीपीओ का इलाज चास के एक निजी अस्पताल में चल रहा है और मतदान केंद्र के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

Read this: New Delhi ‘तेजस क्रैश नहीं हुआ…’: विमान हादसे की खबरों पर निर्माता कंपनी HAL ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्या था सच

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 27 नवंबर 2026, शुक्रवार का दिन कई राशियों के…

IITF 2026 में झारखंड का पारंपरिक स्वाद हुआ लोकप्रिय, फूड स्टॉल को मिला रजत पदक

IITF 2026 नई दिल्ली/रांची, भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (आईआईटीएफ)-2026 के 45वें संस्करण…

Chhattisgarh Politics : संविधान दिवस पर सियासी रण, संविधान रक्षा मार्च V/s संविधान गौरव दिवस

Chhattisgarh Politics : कांग्रेस ने खोला मोर्चा, बीजेपी ने किया पलटवार रिपोर्ट-…

Chakulia Park : 28 नवंबर को होगा इकोलॉजिकल डायवर्सिटी पार्क का उद्घाटन, सीएम सोरेन ऑनलाइन करेंगे शुभारंभ

रिपोर्ट- प्रेम श्रीवास्तव Chakulia Park : चाकुलिया.चाकुलिया क्षेत्र के लिए 28 नवंबर…

CG: रायपुर में 8 मिनट में 173 आईफोन चोरी, जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें

CG: 1. छत्तीसगढ़ के उत्तरी हिस्से में बढ़ी ठंड, सरगुजा में 11.4…

Chanakya Neeti: इन 4 जगहों पर कभी नहीं रुकना चाहिए, खत्म हो सकता है मान-सम्मान और तरक्की का मौका

Chanakya Neeti: आचार्य चाणक्य को भारत के महान विद्वानों, अर्थशास्त्रियों और कुशल…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार रैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 26 नवंबर 2026, गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Constitution Day 2026 : संविधान दिवस पर आमने-सामने बीजेपी-कांग्रेस

Constitution Day 2026 : बीजेपी मनाएगी संविधान गौरव दिवस, कांग्रेस निकालेगी प्रदेशव्यापी…

Outsource Employees : कर्मचारी कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार, आउटसोर्स कर्मचारियों को नहीं किया जाएगा बाहर

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Outsource Employees : Bhopal, मध्यप्रदेश में कर्मचारियों के कल्याण…