,

अजब-गजब मध्यप्रदेश! सत्यनारायण कथा के लिए सरकारी नोटशीट पर बुलावा, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastva

भोपाल: मध्यप्रदेश में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। राजधानी भोपाल में एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने अपने सरकारी आवास पर आयोजित सत्यनारायण कथा के लिए कर्मचारियों को बुलाने का जो तरीका अपनाया, उसने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी। अधिकारी ने आमंत्रण के लिए पारंपरिक कार्ड या संदेश भेजने के बजाय सरकारी नोटशीट जारी कर दी।


सरकारी नोटशीट पर लिखा बुलावा

मामला लोक निर्माण विभाग (PWD) का है। भोपाल रीजन में तैनात चीफ इंजीनियर संजय मस्के ने 5 सितंबर को अपने सरकारी बंगले (सीपीसी-1, चार इमली, भोपाल) पर सत्यनारायण कथा का आयोजन किया था। इस अवसर पर दोपहर 1 बजे से महाप्रसाद वितरण भी रखा गया था।
कर्मचारियों और अधिकारियों को बुलाने के लिए उन्होंने विभागीय नोटशीट पर निमंत्रण जारी किया, जिसमें लिखा था:

“भोपाल परिक्षेत्र लोक निर्माण विभाग कार्यालय के अधीनस्थ समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों को सूचित किया जाता है कि… सत्यनारायण भगवान की कथा एवं महाप्रसादी का लाभ लेने हेतु सभी को उपस्थित होने के लिए कहा जाता है।”


सोशल मीडिया पर जमकर वायरल

यह नोटशीट अब सोशल मीडिया पर खूब शेयर की जा रही है। कुछ लोग इसे मजाकिया नजरिए से देख रहे हैं, तो कई लोग इसे सरकारी संसाधनों का निजी कार्य में उपयोग करने का उदाहरण बताते हुए सवाल उठा रहे हैं।
तीन दिन पहले हुई इस कथा का आमंत्रण अब चर्चा का विषय बन गया है और लोग कह रहे हैं कि “मध्यप्रदेश को अजब-गजब यूं ही नहीं कहा जाता।”


मामला क्यों चर्चा में?

  • अधिकारी ने सरकारी दस्तावेज पर निजी कार्यक्रम का बुलावा जारी किया।
  • सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे प्रोटोकॉल का उल्लंघन बताते हुए आलोचना की।
  • वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि यह भोपाल की प्रशासनिक कार्यसंस्कृति का हास्यास्पद उदाहरण है।

Kulagarh Valley Bridge : मलबे और भारी बोल्डरों से टूटा वैली ब्रिज, तीन सीमांत घाटियों का संपर्क कटा

Kulagarh Valley Bridge: पिथौरागढ़/धारचूला। उत्तराखंड के सीमांत पिथौरागढ़ जिले के धारचूला से

Madhupur School Theft: मधुपुर में निजी विद्यालय का ताला तोड़कर चोरी, नौ पंखे और जैप जवानों के मेस से आटा ले गए चोर

रिपोर्टरू इम्तियाज अंसारी Madhupur School Theft मधुपुर थाना क्षेत्र के मचवाटांड़ स्थित

Shiprocket Share Price : शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री, ₹97 के IPO से ₹131 पर लिस्ट हुआ शेयर

Shiprocket Share Price : ई-कॉमर्स लॉजिस्टिक्स कंपनी Shiprocket ने शेयर बाजार में