,

Kolkata building fire: कोलकाता की पांच मंजिला इमारत में भीषण आग, 9 की मौत; 80 लोगों का रेस्क्यू, मालिक फरार

Kolkata building fire

BY: Yoganand Shrivastva

Kolkata building fire मिर्जा गालिब स्ट्रीट स्थित एक पांच मंजिला इमारत में मंगलवार देर रात भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। इमारत में कई होटल संचालित हो रहे थे और घटना के समय अधिकांश लोग सो रहे थे। आग और धुएं की चपेट में आने से 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों में महिलाएं और एक चार साल का बच्चा भी शामिल है। प्रशासन ने अब तक करीब 80 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला है।

धुएं से दम घुटने के कारण गई जान

Kolkata building fire आग रात करीब 1:45 बजे लगी। देखते ही देखते पूरी इमारत में धुआं फैल गया। सो रहे लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। कई लोग कमरों में फंस गए और दम घुटने से बेहोश हो गए। बाद में रेस्क्यू टीमों ने सीढ़ियों की मदद से लोगों को बाहर निकाला।

Kolkata building fire पुलिस के अनुसार, मृतकों में भारतीयों के साथ कुछ बांग्लादेशी नागरिक भी शामिल हैं। सभी मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। अधिकारियों ने आशंका जताई है कि जांच आगे बढ़ने पर मृतकों और घायलों से जुड़ी जानकारी में बदलाव हो सकता है।

शॉर्ट सर्किट की आशंका, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

Kolkata building fire घटना की सूचना मिलते ही दमकल की पांच गाड़ियां, पुलिस और डिजास्टर मैनेजमेंट की टीमें मौके पर पहुंचीं। करीब सुबह 4:30 बजे तक मुख्य रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा किया गया। हालांकि इमारत में तेज गर्मी और धुआं होने के कारण बाद में भी कूलिंग का काम जारी रहा।

प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई गई है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि फोरेंसिक जांच के बाद ही होगी। फायर डिपार्टमेंट के मंत्री कौशिक चौधरी ने इमारत का निरीक्षण किया और वहां की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए। FSL टीम भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है।

बिल्डिंग मालिक फरार, होटल संचालन की भी जांच

Kolkata building fire हादसे के बाद इमारत का मालिक फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है और मालिक की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। न्यू मार्केट थाने में केस दर्ज करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि इमारत में होटल चलाने के लिए जरूरी सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं। फायर सेफ्टी व्यवस्था, निर्माण नियमों और होटल संचालन से जुड़ी कथित अनियमितताओं की भी जांच की जा रही है।

Read this: Sterilization Operation Failure Sehore: नसबंदी के 9 महीने बाद महिला ने दिया बच्ची को जन्म, अस्पताल पर लापरवाही के आरोप

भारत दौरे पर Belgium PM का ट्रंप पर तंज, बोले- टैरिफ नीति में आज फैसला, कल वापसी और फिर शनिवार को बदलाव

Belgium: बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर ने अमेरिका की बदलती व्यापार

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की टॉप 10 खबरें 1. BJP ऑफिस में

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की आज की टॉप 10 खबरें 1. ओंकारेश्वर में

Bhopal Master Plan : भोपाल मास्टर प्लान लेगा आकार,खत्म होगा 21 साल का लंबा इंतजार

Bhopal Master Plan : व्यापारियों की दूर होगी परेशानी,रहवासियों को भी मिलेगी

Sehore Power Transformer Plant : सीहोर में 888 करोड़ की पावर ट्रांसफॉर्मर यूनिट शुरू, सीएम मोहन यादव ने किया रोल-आउट

Sehore Power Transformer Plant: भोपाल/सीहोर: मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में पावर ट्रांसफॉर्मर

Murder Case: ममेरे भाई ने सब्बल से किया हमला, 28 वर्षीय युवक की मौत; आरोपी गिरफ्तार

Murder Case गौरझामर थाना क्षेत्र के ग्राम बहेरिया में आपसी विवाद के