,

CM Vijay latest news: तमिलनाडु सरकार के बड़े ऐलान: हेल्थ इंश्योरेंस कवर ₹5 लाख से बढ़कर ₹25 लाख, दूध खरीद मूल्य में भी इजाफा

CM Vijay latest news

BY: Yoganand Shrivastva

CM Vijay latest news तमिलनाडु सरकार ने राज्य के लोगों, दूध उत्पादकों और स्वास्थ्य क्षेत्र को लेकर कई अहम घोषणाएं की हैं। मुख्यमंत्री विजय ने मुख्यमंत्री व्यापक स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत सालाना इलाज की सीमा ₹5 लाख से बढ़ाकर ₹25 लाख करने का प्रस्ताव रखा है। इसके अलावा दूध का खरीद मूल्य भी बढ़ाया गया है।

हेल्थ इंश्योरेंस कवर में पांच गुना बढ़ोतरी

CM Vijay latest news मुख्यमंत्री व्यापक स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत अब सालाना इलाज की सीमा ₹5 लाख से बढ़ाकर ₹25 लाख करने का प्रस्ताव है। सरकार के मुताबिक, इससे गंभीर बीमारियों के इलाज के दौरान परिवारों पर पड़ने वाला आर्थिक बोझ कम होगा।

योजना के दायरे में ट्रांसजेंडर लोगों के लिए अतिरिक्त मेडिकल और सर्जिकल सेवाओं को भी शामिल करने की घोषणा की गई है। ये सुविधाएं राज्य के कई सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध कराई जाएंगी।

दूध उत्पादकों को भी बड़ी राहत

CM Vijay latest news सरकार ने दूध उत्पादकों के लिए खरीद मूल्य ₹38 से बढ़ाकर ₹41 प्रति लीटर करने का फैसला किया है। इसके अलावा सरकारी प्रोत्साहन राशि भी ₹3 से बढ़ाकर ₹5 प्रति लीटर कर दी गई है। इस फैसले से करीब 3.16 लाख दूध उत्पादकों को लाभ मिलने की उम्मीद है। खरीद मूल्य बढ़ने से सरकार पर हर महीने लगभग ₹30 करोड़ और सालाना करीब ₹360 करोड़ का अतिरिक्त वित्तीय भार आएगा।

मेडिकल शिक्षा और अस्पतालों के विस्तार पर जोर

CM Vijay latest news तमिलनाडु सरकार ने मेडिकल और नर्सिंग शिक्षा को मजबूत करने के लिए ₹351 करोड़ मंजूर किए हैं। सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अन्य संस्थानों में कुल 6,098 अतिरिक्त सीटें बढ़ाने की योजना है। इसके साथ ही राज्य में 7 नए सरकारी नर्सिंग कॉलेज भी स्थापित किए जाएंगे। पेरम्बलूर में करीब ₹300 करोड़ की लागत से 400 बेड का मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल बनाने की घोषणा की गई है। वहीं, विधायकों को अपने क्षेत्रों में कामकाज के लिए सरकारी वाहन उपलब्ध कराने का भी ऐलान किया गया है।

Read this: Kolkata building fire: कोलकाता की पांच मंजिला इमारत में भीषण आग, 9 की मौत; 80 लोगों का रेस्क्यू, मालिक फरार

Basti News: सरकारी शराब की दुकान से 100 मीटर दूर सड़क किनारे मिला 28 वर्षीय युवक का शव, मचा हड़कंप

संवाददाता: उमंग पाण्डेय Basti News वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के गौरा धमौरा तिराहे

Madhupur News: पैतृक संपत्ति विवाद में मारपीट, आठ महिलाओं समेत 11 लोग घायल

रिपोर्ट: इम्तियाज़ अंसारी Madhupur News शहर के नबी बख्श रोड स्थित एक

Muzaffarnagar Riots: मुजफ्फरनगर दंगों को लेकर बीजेपी ने सपा पर फिर साधा निशाना

Muzaffarnagar Riots उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर मुजफ्फरनगर दंगों

Afghanistan में 4.2 तीव्रता का भूकंप; जानिए नेपाल, अरुणाचल और तिब्बत का हाल

Afghanistan: अफगानिस्तान में बुधवार सुबह एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस

Ayodhya में सीएम योगी ने बजरंगबली का लिया आशीर्वाद, रामलला के दरबार में टेका माथा

Report by: Vandana Rawat Ayodhya: आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के सम्मान समारोह के समापन