,

सोनभद्र: पुलिस मुठभेड़ में गौ तस्कर घायल, एक गिरफ्तार, चार फरार, 14 गोवंश बरामद

- Advertisement -
Ad imageAd image
Sonbhadra: Cow smuggler injured in police encounter, one arrested, four absconding, 14 cattle recovered

report: praveen patel, by: vijay nandan

सोनभद्र: रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात पुलिस और गौ तस्करों के बीच हुई मुठभेड़ में एक तस्कर गोली लगने से घायल हो गया। घायल आरोपी की पहचान सलीम पुत्र हनीफ, निवासी ग्राम कुवा थाना नोहटा, जिला रोहतास (बिहार) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। वहीं, चार अन्य तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।

संयुक्त टीम ने की घेराबंदी

रामपुर बरकोनिया थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ गौ तस्कर 14 गोवंश को बिहार ले जाने की फिराक में हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए रामपुर बरकोनिया, मांची, रायपुर और पन्नूगंज थानों की पुलिस ने संयुक्त रूप से इलाके में घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही तस्करों ने भागने की कोशिश की और फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई, जिसमें एक तस्कर सलीम के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने मौके से एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा और 14 गोवंश बरामद किए हैं।

घायल आरोपी अस्पताल में भर्ती

घायल सलीम को पुलिस ने हिरासत में लेकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने बताया कि उसके खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम, आर्म्स एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। सोनभद्र पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि, “रामपुर बरकोनिया क्षेत्र में सक्रिय पशु तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। मुठभेड़ में एक तस्कर घायल हुआ है, जबकि चार फरार हैं। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की कई टीमें गठित कर दी गई हैं। पुलिस फिलहाल फरार तस्करों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।


Abhyudaya 2026 : फेक नहीं नेक न्यूज की आदत डालें पत्रकार, सीएम डॉ. मोहन यादव ने बताई मीडिया की भूमिका

Abhyudaya 2026 : भोपाल में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय

Mohan Yadav Abhyudaya: ‘फेक नहीं, नेक न्यूज की आदत डालें’, CM मोहन यादव ने अभ्युदय-2026 का किया शुभारंभ

Mohan Yadav Abhyudaya माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में मंगलवार

Kurukshetra UGC Rollback Protest: स्वर्ण समाज की प्रेस वार्ता, कल कुरुक्षेत्र पहुंचेगी यूजीसी रोलबैक पदयात्रा

रिपोर्टर: गुरदीप सिंह गुर्जाल Kurukshetra UGC Rollback Protest : कुरुक्षेत्र। UGC फ़ैसला

Mahendragarh Police Encounter: मोस्ट वांटेड बदमाश से पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Mahendragarh Police Encounter : नारनौल। महेंद्रगढ़ जिले में मंगलवार

Kavya Maran से शादी करेंगे अनिरुद्ध रविचंदर? तारीख और वेन्यू को लेकर सामने आई बड़ी जानकारी

Kavya Maran: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित म्यूजिक कंपोजर और सिंगर अनिरुद्ध

Bhopal: डिजिटल युग में सुरक्षित और जागरूक उपभोक्ता ही सशक्त उपभोक्ता

Bhopal: डिजिटल बाजार ने खरीदारी और भुगतान को जितना आसान बनाया है,