सिंगरौली: खाद वितरण व्यवस्था का विधायक और कलेक्टर ने किया निरीक्षण

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Singrauli: MLA and collector inspected the fertilizer distribution system

रिपोर्ट- सुरेश कुमार, सिंगरौली

सिंगरौली। जिले में यूरिया खाद की कमी को लेकर किसानों में बढ़ती परेशानी को देखते हुए सिंगरौली विधानसभा के विधायक राम निवास शाह, देवसर विधानसभा के विधायक राजेंद्र मेश्राम और कलेक्टर चंद्र शेखर शुक्ला ने संयुक्त रूप से मार्कफेड गोदाम कचनी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने किसानों से बातचीत कर आश्वस्त किया कि जिले में यूरिया खाद की कोई कमी नहीं है और सभी पात्र किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराई जाएगी।

टोकन वितरण और व्यवस्थाओं का अवलोकन

निरीक्षण के दौरान विधायकों और कलेक्टर ने टोकन वितरण कक्ष तथा महिला एवं पुरुष किसानों के लिए बनाए गए अलग-अलग काउंटरों का जायजा लिया। उन्होंने किसानों से निर्धारित लाइन में रहकर टोकन लेने की अपील की, जिससे खाद वितरण प्रक्रिया सुगम हो सके।
कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि टोकन प्रणाली के माध्यम से केवल वास्तविक किसानों को ही खाद मिले और किसी प्रकार की कालाबाजारी न हो। उन्होंने चेतावनी दी कि कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

किसानों की सुविधाओं पर जोर

अधिकारियों ने किसानों के लिए बनाए गए टेंट और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं की स्थिति भी देखी और संबंधित विभागों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि शाम 6 बजे तक टोकन वितरण और खाद वितरण की प्रक्रिया पूरी हो जाए।

अव्यवस्था और कालाबाजारी की शिकायतें

निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर अव्यवस्था और लाइन में धक्का-मुक्की की स्थिति देखने को मिली। किसानों ने अधिकारियों को शिकायत दी कि कुछ डीलर जानबूझकर खाद की कालाबाजारी कर रहे हैं, जिससे जरूरतमंद किसान खाली हाथ लौट रहे हैं।

मुख्यमंत्री के निर्देश

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहले ही खाद वितरण के संबंध में जिला प्रशासन को आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दे चुके हैं। उन्होंने कहा है कि उपलब्ध उर्वरकों का समय पर और उचित वितरण सुनिश्चित किया जाए ताकि किसी भी किसान को परेशानी न हो।

Jamshedpur: स्वर्णरेखा तट पर मिला द्वितीय विश्व युद्ध का 227 किलो का शक्तिशाली बम, सेना ने संभाला मोर्चा

रिपोर्ट - प्रेम श्रीवास्तव Jamshedpur बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के पानीपाड़ा स्थित स्वर्णरेखा

MP TOP 10: मध्य प्रदेश की टॉप 10 बड़ी खबरें

1. कक्षा 5 और 8 के रिजल्ट जारी MP TOP 10: मध्य

CG TOP: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 बड़ी खबरें

1. विधानसभा में बजट सत्र की गूंज CG TOP: छत्तीसगढ़ विधानसभा का

Ramnavmi : भिलाई में 26 मार्च को भव्य रामनवमी आयोजन, 1 लाख परिवारों के अन्न से बनेगा महाप्रसाद

Ramnavmi : 41 वर्षों की परंपरा, शोभायात्राओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ

Madhya Pradesh : दूरदर्शी सोच, कर्मठ नेतृत्व और जनहित की प्रतिबद्धता के प्रतीक मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Madhya Pradesh : लोकप्रिय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का जन्मदिवस प्रदेशवासियों के

Trump-Modi-Call : जंग के बीच ट्रम्प और मोदी की फोन पर बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर जोर

Trump-Modi-Call : रिपोर्ट्स में दावा, ईरान भी अमेरिका से बातचीत को तैयार

Chhattisgarh : गरियाबंद में घर निर्माण के दौरान युवक करंट की चपेट में, गंभीर रूप से घायल

Chhattisgarh : फिंगेश्वर के पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में 11 केवी करंट

New Delhi देश का पहला ‘इच्छा मृत्यु’ मामला: 13 साल कोमा में रहे हरीश राणा का एम्स में निधन

New Delhi गाजियाबाद के हरीश राणा, जिन्हें भारतीय न्यायपालिका के इतिहास में