Shyama Prasad Mukherjee Jayanti: जामताड़ा में श्रद्धा के साथ मनाई गई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Shyama Prasad Mukherjee Jayanti

Shyama Prasad Mukherjee Jayanti: भाजपा नेताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर किया राष्ट्रसेवा के योगदान का स्मरण

Shyama Prasad Mukherjee Jayanti: झारखंड के जामताड़ा स्थित गांधी मैदान के समीप सोमवार को भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी नेता और महान शिक्षाविद डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता वीरेन्द्र मंडल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को याद किया।

इस अवसर पर भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने डॉ. मुखर्जी के विचारों को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

Shyama Prasad Mukherjee Jayanti: ‘एक देश, एक विधान’ के विचार को बताया राष्ट्रीय एकता का आधार

Shyama Prasad Mukherjee Jayanti: अपने संबोधन में वीरेन्द्र मंडल ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्म 6 जुलाई 1901 को कोलकाता में हुआ था और उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्रहित के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी का प्रसिद्ध नारा “एक देश में दो विधान, दो निशान, दो प्रधान नहीं चलेंगे” देश की एकता और अखंडता का प्रतीक है।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में डॉ. मुखर्जी के विचारों को व्यवहारिक रूप दिया गया है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और विकास के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।

read also: Agniveer Recruitment : अग्निवीरों के लिए बड़ी राहत! नौसेना 75% और सेना-वायुसेना 50% जवानों को स्थायी करने पर कर रहीं विचार

Shyama Prasad Mukherjee Jayanti: इस अवसर पर पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष गौउर बाउरी, पूर्व वार्ड पार्षद नीलेश कुमार, पूर्व भाजपा ग्रामीण अध्यक्ष रंजीत राणा, मुकेश यादव, गुंजन दुबे, नागेश्वर मंडल, भुवन महतो, पिंटू सरखेल, मनोज राणा, मनोज रजक सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Cooperative Farming: सहकारिता से किसानों की आय बढ़ेगी, रोजगार के नए अवसर मिलेंगे: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

Cooperative Farming: सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को बहुआयामी सहकारिता अपनाने का

Raipur Medical College: रायपुर मेडिकल कॉलेज को मिली बड़ी सौगात, 103 करोड़ की लागत से बनेगा कैंसर भवन और 200 सीटर छात्रावास

Raipur Medical College: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया भूमिपूजन, स्वास्थ्य सुविधाओं