,

फतेहाबाद टोहाना में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान दुकानदारों ने विरोध कर रोड जाम लगाया

Shopkeepers protested and blocked the road during the anti-encroachment drive in Fatehabad Tohana.

REPORT- SUNIL

BY- ISA AHMAD

फतेहाबाद (हरियाणा)।
फतेहाबाद के टोहाना में नगर परिषद द्वारा चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान दुकानदारों ने जोरदार विरोध किया। नगर परिषद के अधिकारी और कर्मचारी जेसीबी के साथ शहर में पहुंचे और दुकानों के बाहर लगे बड़े-बड़े बोर्ड और शेड तोड़ने का काम शुरू किया।

दुकानदारों का विरोध

जैसे ही दुकानदारों को अभियान की जानकारी मिली, वे बड़ी संख्या में इकट्ठा हो गए और नगर परिषद के अधिकारियों के सामने खड़े होकर विरोध करने लगे। भारी संख्या में विरोध को देखते हुए नगर परिषद के अधिकारी और जेसीबी वापस लौट गए।

विरोध तेज होने पर रोड जाम

इसके बाद दुकानदारों ने सड़क पर जाम लगा दिया और चेतावनी दी कि अगर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी रही, तो वे अपने सभी दुकानें बंद रखेंगे। इस कदम से शहर का बाजार प्रभावित हुआ और प्रशासन पर दबाव बढ़ गया।

UP Cabinet Meeting: चार लिंक एक्सप्रेसवे से लेकर कैशलेस इलाज तक बड़े फैसले

Report: Vandna Rawat UP Cabinet Meeting उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

लूला की जीत से नाराज Donald Trump? ब्राजील चुनाव को बताया धांधली

Donald Trump: ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों को लेकर राजनीतिक विवाद…

Israel में चुनावी मुकाबला तेज, नेतन्याहू की सत्ता पर संकट के संकेत, बहुमत के लिए 61 सीटों का गणित अहम

Israel: इजरायल में संसदीय चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज है। प्रधानमंत्री…