Indore: देवी अहिल्या विश्वविद्यालय को मिला नया कुलपति, शिवपुरी यूआईटी के डायरेक्टर को बने DAVV के नए VC

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Devi Ahilya University Indore

इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के नए कुलगुरु की तलाश खत्म हो गई है। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने शनिवार को आदेश जारी कर शिवपुरी के यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (यूआईटी) के निदेशक डॉ. राकेश सिंघई को नया कुलगुरु बनाया गया है। उनका कार्यकाल चार साल का होगा। 27 सितंबर को रेणु जैन का कार्यकाल खत्म हो गया था। उसके पहले से ही नए कुलगुरु की तलाश शुरू हो गई थी। राज्यपाल मंगुभाई पटेल के हस्ताक्षर के बाद शिवपुरी यूआईटी के डायरेक्टर प्रो. राकेश सिंघई को चार साल के लिए देवी अहिल्या विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया है।

लगातार दूसरे बाहरी कुलपति
राकेश सिंघई देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के लगातार दूसरे कुलपति हैं, जो बाहरी हैं। रेणु जैन को भी बाहर से इंदौर लाया गया था। यह भी एक संयोग ही है कि सिंघई भी जैन समुदाय से आते हैं और रेणु जैन के साथ ही उनके पूर्ववर्ती नरेंद्र धाकड़ भी जैन समाज से आते थे। 2020 में धाकड़ को राज्य सरकार ने धारा-52 का इस्तेमाल करते हुए हटाया था।

24 साल में पहली बार पूरा किया कार्यकाल
देवी अहिल्या विश्वविद्यालय की पहली महिला कुलपति डॉ. रेणु जैन का कार्यकाल 27 सितंबर को पूरा हो गया था। देवी अहिल्या विवि में पूरे 24 साल बाद किसी कुलपति ने कार्यकाल पूरा किया। दो दशक तक कोई कुलपति कार्यकाल पूरा नहीं कर सका था। कोई इस्तीफा देकर गया तो किसी को राज्य सरकार ने धारा 52 के तहत हटाया। कुलपति प्रो. रेणु जैन ने न केवल चार साल का कार्यकाल पूरा किया बल्कि प्रभारी कुलपति के तौर पर भी एक साल तक पद पर रहीं। जैन ने अपने कार्यकाल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को दीक्षांत समारोह में आमंत्रित कर विश्वविद्यालय के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों से नाम दर्ज किया है।

Firozabad: महिला आरक्षण पर विपक्ष घेरा, डॉ. बबीता चौहान ने की ‘पुरुष आयोग’ के गठन की वकालत

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad जनपद में आयोजित 'महिला जन आक्रोश अभियान'

Bhopal: प्रधानमंत्री श्री मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 133वें संस्करण का प्रसारण

Bhopal प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन

Smart Umbrella: OPPO का अनोखा स्क्रीन वाला छाता, बारिश में दिखाएगा रास्ता और नोटिफिकेशन

Smart Umbrella: टेक्नोलॉजी अब सिर्फ स्मार्टफोन और वियरेबल डिवाइसेज तक सीमित नहीं

Wedding Viral Video: ग्रैंड एंट्री के दौरान हादसा, दूल्हे को लगी चोट, सोशल मीडिया पर उठे सवाल

Wedding Viral Video: आजकल शादियों में दूल्हा-दुल्हन की ग्रैंड एंट्री को लेकर

Forest Encroachment: गरियाबंद में रिजर्व क्षेत्र पर अतिक्रमण की कोशिश नाकाम, 22 आरोपी गिरफ्तार

Forest Encroachment: उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई Forest

Bhopal School Closed: भीषण गर्मी के चलते भोपाल में स्कूल बंद, जारी हुआ आदेश

Bhopal School Closed: भोपाल जिले में लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए

Pilibhit: पुलिस लाइन में दीक्षांत परेड का भव्य आयोजन, 389 रिक्रूट आरक्षी उत्तर प्रदेश पुलिस का हिस्सा बने

रिपोर्टर: निज़ाम अली Pilibhit जनपदीय पुलिस लाइन में आज नवप्रशिक्षित रिक्रूट आरक्षियों

Crime News: भिलाई में रंजिश का खौफनाक अंजाम, टंगिए से वार कर युवक की हत्या

Crime News: पुरानी दुश्मनी बनी जानलेवा, सुबह होते ही हुआ हमला Crime